बात पक्की: अप्रैल में कोर्ट मैरिज करेंगे ऋचा-अली, रजिस्ट्रेशन के लिए किया अप्लाई

मुंबई। आखिरकार सस्पेंस खत्म हुआ और बात पक्की हो गई है, जी हां यहां बात हो रही है बिंदास अदाकारा ऋचा चड्डा और बॉलीवुड हीरो अली फजल की शादी की, जिनके बारे में लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अब खबर आई है कि ये दोनों सितारे मुंबई में कोर्ट मैरिजकरने वाले हैं, दोनों अप्रैल 2020 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं,दोनों ने शादी की रजिस्ट्री के लिए बांद्रा फैमिली कोर्ट में एप्लीकेशन डाल दी है।

अप्रैल में शादी करेंगे ऋचा-अली

अप्रैल में शादी करेंगे ऋचा-अली

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक ऋचा और अली ने 15 फरवरी 2020 को अपनी एप्लीकेशन जमा करवाई थी, अली और ऋचा की शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं, ऋचा और अली के प्रवक्ता ने न्यूज पोर्टल को बताया कि रजिस्ट्रेशन की डेट ले ली गई है, ये जोड़ी अप्रैल में ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन के बारे में सोच रही है, फिलहाल अभी डेट फाइनल नहीं हैं।

साल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ऋचा-अली

साल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ऋचा-अली

फिलहाल खबर ये भी है कि ये दोनों शादी के तीन जगह रिसेप्शन पार्टी देंगे। वह पहले दिल्ली, इसके बाद लखनऊ और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी करेंगे क्योंकि इन दोनों कलाकार का परिवार दिल्ली और लखनऊ में रहता है। फिलहाल ऋचा और अली दोनों में से किसी के भी ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है लेकिन दोनों ही सितारे साल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ऋचा और अली ने फिल्म 'फुकरे' में साथ काम किया था...

ऋचा और अली ने फिल्म 'फुकरे' में साथ काम किया था...

मालूम हो कि ऋचा और अली दोनों ने फिल्म 'फुकरे' में साथ काम किया है और तब से ही दोनों के प्यार के चर्चे फिल्मी गलियों में गूंज रहे हैं, हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले अली फजल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नहीं चाहते कि वो अपनी निजी बातें किसी को बताएं लेकिन जब वो शादी करेंगे तो सबको जोर-शोर से बताकर करेंगे।

 ऋचा ने लिए थे अपनी शादी की खबरों के मजे

ऋचा ने लिए थे अपनी शादी की खबरों के मजे

जबकि कुछ वक्त पहले ऋचा ने अपनी शादी की खबरों को लेकर एक Tweet किया था, जिसमें उन्होंने जमकर मजे लिए थे। ऋचा ने ट्विटर पर लिखा था कि 9 बजे सुबह हमारी शादी शुरू हुई और शाम 4 बजे खत्म, आप लोग ही डिसाइड करके हमें क्यों नहीं बता देते, क्यों इसके पीछे पड़े हैं, जरा बच्चों के नाम भी डिसाइड कर लें और आप उन्हें किस स्कूल में भेजने वाले हैं, सुना है डोनेशन भी देना पड़ता है, लव यू।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+