इंतजार खत्म, हुआ कपिल शर्मा की वापसी का ऐलान, इस शो में आएंगे नजर

नई दिल्ली। कहते हैं ना किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो सारी कायनात उसे मिलाने में लग जाती है और ऐसा ही होने जा रहा है कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ, जिनके चाहने वालों की दुआएं काम आ गईं क्योंकि कपिल बहुत जल्द अपनी पुरानी रंगत में टीवी पर दिखाई देंगे, जी हां, इस बात का खुलासा खुद हर दिल अजीज कपिल शर्मा ने ही किया है।

कपिल शर्मा की वापसी का हुआ ऐलान

कपिल शर्मा की वापसी का हुआ ऐलान

वेबसाइट पीप‍िंग मून से बातचीत में कपिल शर्मा ने कहा कि वो वापसी को तैयार है, वह अपने फैन्‍स के लिए जल्‍द ही छोटे पर्दे पर 'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन लेकर आएंगे, हालांकि कपिल शर्मा का ये भी कहना है कि अभी सब कुछ शुरुआती स्‍टेज पर है इसलिए अभी वो इसके बारे में ज्यादा कुछ दर्शकों को बता नहीं पाएंगे लेकिन हां, ये सच है कि मैं वापस आ रहा हूं और दावा करता हूं कि यह शो भी पिछले शो की तरह मजेदार होगा और दर्शकों को खूब मजा आयेगा।

सोनी चैनल पर ही होगी वापसी!

सोनी चैनल पर ही होगी वापसी!

सूत्रों के मुताबिक कपिल शर्मा सोनी चैनल के जरिये वापसी करने जा रहे हैं क्योंकि इसी चैनल पर उनका शो आता था, अगर सबकुछ ठीक रहा तो अक्टूबर में उनकी वापसी संभव है।

स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में भी बात की कपिल ने

स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में भी बात की कपिल ने

पीप‍िंग मून से बातचीत में कपिल शर्मा ने अपने स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में बात करते हुए कहा कि कई वजहों से मेरा स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं था लेकिन अभी भी मैं अपने स्‍वास्‍थ्‍य का पूरा ध्यान रख रहा हूं और अब मैं ठीक हो रहा हूं और जल्द ही आप सबके सामने आऊंगा।

वायरल तस्वीरों ने खोला कपिल का राज

वायरल तस्वीरों ने खोला कपिल का राज

आपको बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिसमें वो अपने परिवार संग रक्षाबंधन का त्योहार मनाते दिख रहे थे। तस्वीरों में कपिल शर्मा बहुत खुश दिख रहे थे, हालांकि उनका वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा था। खैर लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर रहने वाले कपिल फिर से एक बार सोशल मीडिया पर सक्रिय होते नजर आ रहे हैं ऐसे में उनके चाहने वाले उम्मीद कर रहे हैं कि कपिल की वापसी एक बार फिर से बड़ा धमाका साबित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+