इस राज्य में सरकारी राशन की दुकानों में मिलेंगे कंडोम और सैनेटरी पेड, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सरकारी राशन की दुकानों में कंडोम और सैनेटरी पेड मिलेंगे। कार्डधारकों की की सहूलियत और जागरूकता के लिए गेंहू, चावल के साथ कंडोम भी सरकारी राशन के दुकाने में वितरित किए जाएंगे। खाद्य रसद विभाग ने इसकी अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि यूपी में 80 हजार से ज्यादा सरकारी राशन की दुकाने हैं।

राशन की दुकान पर मिलेंगे कंडोम

राशन की दुकान पर मिलेंगे कंडोम

खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने कहा कि शासन ने लोगों को जागरुक करने के लिए इसकी मंजूरी दी है। जो वस्तुएं राशन की दुकान में बेची जानी हैं, उनमें प्रमुख रूप से सैनेटरी पैड, कंडोम, साबुन, ओआरएस घोल, शैंपू, साबुन, पेन, कापी आदि शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि राशन उपभोक्ता महीने भर के सामान के साथ इसे भी खरीद सकते हैं।

कोटेदार लंबे समय से कर रहे थे मांग

कोटेदार लंबे समय से कर रहे थे मांग

खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि देश के कोटेदार लाभांश कम होने का हवाला देकर इसकी लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसी को देखेते हुए यह अनुमति दी गई है। दरअसल सार्वजनिक वितरण प्राणाली में एपीएल आदि योजनाओं के बंद होने के बाद अन्त्योदय और खाद्य सुरक्षा का काम बचा है। जिसके बाद सरकार ने इसकी मंजूरी दी है।

सरकार ने दी मंजूरी

सरकार ने दी मंजूरी

सरकारी राशन के दुकानदारों का कहना है कि गेंहू, चावल के कमीशन से उनका खर्च नहीं निकलता है और घर चलाने में दिक्कत होती है। गौरतलब है कि खाद्य आयुक्त ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को भेजे गए आदेश में कहा है कि सरकारी राशन की दुकानों में उन्हीं कंपनियों की वस्तुएं बेची जानी चाहिए, जो एफएसएसएआई के मानकों का पालन करती हों।

ये भी पढ़ें- कैब में 3 कंडोम रखना है जरूरी, वरना कटेगा चालान, जानिए क्या है इसकी सच्चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+