कैब में 3 कंडोम रखना है जरूरी, वरना कटेगा चालान, जानिए क्या है इसकी सच्चाई
नई दिल्ली। नई ट्रैफिक नियमों के लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में हजारों वाहन चालकों का चालान काटा गया। इसी बीच खबर आई कि एक टैक्सी ड्राइवर का चालान सिर्फ इसलिए काटा गया क्योंकि उसने अपने कैब में कंडोम नहीं रखा था। सोशल मीडिया पर ये खबर खूब वायरल हुई। बहस शुरू हो गई। इसे लेकर ट्रैफिक नियमों में भी देखा गया, लेकिन कहीं भी इसका उल्लेख नहीं है। दिल्ली मोटर वेहिकल रूल्स, 1993 और सेंट्रल मोटर वेहिकल रूल्स, 1989 में भी इसका कोई जिक्र नहीं है। फिर ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर कैब ड्राइवर कैब में कंडोम लेकर क्यों चलते हैं?
पढ़ें-खुशखबरी: 5 दिन पहले आएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, ये है वजह

क्या कंडोम रखना है जरूरी?
दरअसल हाल ही में दिल्ली के एक टैक्सी ड्राइवर ने चालान कटने की वजह कंडोम को बताया। दिल्ली के कैब ड्राइवरों का कहना है कि वो अपनी कैब में 3 कंडोम फर्स्ट एड बॉक्स में जरूर रखते हैं। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो इसके लिए भी उनका चालान कट सकता है। हालांकि अधिकांश कैब ड्राइवरों को ये पता नहीं है कि उस कंडोम का इस्तेमाल कहां करना है।

कैब में कंडोम रखना जरूरी
कैब ड्राइवर धर्मेंद्र ने चालान कटने की वजह कंडोम को बताकर नई बहस को जन्म दे दिया। उसने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने कैब के फर्स्ट एड बॉक्स में कंडोम न रखने की वजह से उसका चालान काट दिया। दिल्ली की सर्वोदय ड्राइवर असोसिएशन के प्रेजिडेंट कमलजीत गिल के मुताबिक सभी सार्वजनिक वाहनों के लिए हर समय कम से कम तीन कंडोम लेकर चलना जरूरी है। उसका इस्तेमाल कहां करना है ये भी कैब ड्राइवरों को बताया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी दुर्घटना के दौरान किसी की हड्डी में चोट आने या फिर कट लगने पर कंडोम का इस्तेमाल किया जाता है। हादसे में घायल व्यक्ति को ब्लीडिंग को रोकने के लिए कंडोम का इस्तेमाल किया जाता है।

क्या है खबर की सच्चाई
ट्रैफिक पुलिस ने इस खबर से पल्ला झाड़ लिया है। ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा कोई नियम नहीं है। दिल्ली मोटर वेहिकल रूल्स, 1993 और सेंट्रल मोटर वेहिकल रूल्स, 1989 में भी इसका कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी ड्राइवर का चालान कंडोम न रखने की वजह से नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ड्राइवर का चालान कंडोम न रखने की वजह से हुआ तो कैब ड्राइवरों को अथॉरिटीज से संपर्क करना चाहिए। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि कंडोम का ट्रैफिक नियमों से कोई लेना-देना नहीं हैं, बल्कि कई बार एनजीओ वर्कर ड्राइवरों को सेफ सेक्स के बारे में बताते हैं, शायद इसी की वजह से वे रखते हों। वहीं दिल्ली के कैब ड्राइवरों का मानना है कि फर्स्ट एड बॉक्स में कंडोम रखना एक अनिवार्य आदेश है और ऐसा न करने पर ट्रैफिक पुलिस चालान काटेगी।
Stop making rookie mistakes. To buy Durex Mutual Climax, click on https://t.co/JPcPWRUp8M. #NewTrafficRules #TrafficFine #MotorVehiclesAct2019 pic.twitter.com/uUIZjTUOQ9
— Durex India (@DurexIndia) September 4, 2019