पेजावर मठ के विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की हालत गंभीर, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर
बेंगलुरु। पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी की हालात काफी नाजुक बताई जा रही है। कस्तूरबा अस्पताल की और जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि, उनकी हालत बेहद नाजुक है इसमें सुधार नहीं हो रहा है। स्वामी (88) को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद 20 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से वह गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं। हाल ही में उनका हाल जानने कर्नाटक के सीएम बीएस येदुरप्पा अस्पताल पहुंचे थे।

शनिवार रात मणिपाल के कस्तूरबा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, श्री विश्वेश तीर्थ स्वामी जी की हालत बहुत गंभीर है और उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही है। वे अचेत हैं और जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। उन्होंने कहा कि वह बेहोशी की हालत में हैं और जीवनरक्षक प्रणाली पर निर्भर हैं। टेस्ट में पता चला है कि उनका मस्तिष्क भी सामान्य रूप से काम नहीं कर रहा है।
विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामीजी ने कहा कि उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें मठ में स्थानांतरित किया जाएगा और वहां आगे के इलाज के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर पूरा प्रयास कर रहे हैं।स्थिति में सुधार के कोई संकेत नहीं हैं, इसलिए हमने अपने गुरु को रविवार को आवश्यक जीवन समर्थन प्रणाली के साथ मठ में स्थानांतरित करने का फैसला किया है।
स्वामी की कुशलक्षेम पूछने पिछले शनिवार को मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा केएमसी पहुंचे थे। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने जानकारी दी थी कि स्वामी की सेहत में मामूली सुधार है। चिकित्सकों की कोशिश है कि वे खुद से सांस लें। हालांकि स्वामी आंखें खोलने और खुद से सांस लेने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि संक्रमण के कारण चिकित्सक किसी को भी उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications