कोलकाता: ब्रिटेन से आए दो यात्री कोरोना पॉजिटिव, COVID-19 के नए स्ट्रेन को लेकर बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के मिलने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। इस बीच पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ब्रिटेन से आए दो नागिरकों में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला है। कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारी के मुताबिक रविवार को यूके से भारत पहुंचे दो यात्रियों में कोलकाता हवाई अड्डे पर COVID -19 टेस्ट के बाद कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ही यात्रियों को ब्रिटेन में फैल रहे कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की जांच के लिए भेज दिया गया है।

Recommended Video

    New Strain Of Coronavirus : London से Delhi आए 5 यात्री,क्रू मेंबर Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
    Concern over new strain of COVID-19 Two passengers from the UK Corona positive in Kolkata

    इस बीच दिल्ली में भी लंदन से भारत वापस लौटे यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण का पता चला है। सोमवार की रात दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर लंदन से भारत लौटी एक फ्लाइट के पांच यात्री और क्रू मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके सैंपल को आगे जांच के लिए भेज दिया गया है कि कहीं ये कोरोना की नई स्ट्रेन से संक्रमित तो नहीं थे। बता दें कि ब्रिटेन में कोरोने के नए स्ट्रेन की पहचान के बाद से दुनिया के कई देशों ने यूके की फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है, वहीं भारत ने भी एहतियात के तौर पर 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगा दी है।

    अभी बेकाबू नहीं हुआ है कोरोना का नया स्ट्रेन
    इस बीच ब्रिटेन में फैल रहे वायरस को लेकर डब्‍ल्‍यूएचओ के आपातकाल विभाग के प्रमुख माइकल जे रेयान (Michael J Ryan) ने कहा कि यूके में पाया गया वायरस का नया स्ट्रेन अभी नियंत्रण से बाहर नहीं गया है। मौजूदा उपायों के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। माइकल रेयान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान हमने दुनिया के दूसरे जगहों पर इससे कहीं ज्यादा तफ्तार से संक्रमण दर देखी है, लेकिन हम उसे नियंत्रण में रखने में कामयाब रहे।

    यह भी पढ़ें: IGI एयरपोर्ट पर लंदन से लौटे 5 यात्री और क्रू मेंबर मिले कोरोना संक्रमित, नए स्ट्रेन की जांच के लिए भेजे गए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+