दिल्ली में लंदन से लौटे 5 यात्री और क्रू मेंबर मिले कोरोना संक्रमित, जांच के लिए आगे भेजे गए सैंपल

नई दिल्ली। New Strain of Coronavirus in London लंदन में कोरोना वायरस की नई किस्म का कहर देखने को मिल रहा है और इसका असर अब अन्य देशों पर भी पड़ने लगा है। हालांकि दुनियाभर के कई देश एहतियात के तौर पर की ठोस कदम उठा चुके हैं। भारत ने भी एहतियात के तौर पर 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइटों को रोक लिया है, लेकिन इन सबके बीच सोमवार की रात दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर लंदन से भारत लौटी एक फ्लाइट के पांच यात्री और क्रू मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके सैंपल को आगे जांच के लिए भेज दिया गया है कि कहीं ये कोरोना की नई स्ट्रेन से संक्रमित तो नहीं थे।

IGI airport
266

Recommended Video

    New Strain Of Coronavirus : London से Delhi आए 5 यात्री,क्रू मेंबर Corona Positive | वनइंडिया हिंदी

    यात्री सवार थे फ्लाइट में

    जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने सोमवार रात ब्रिटेन से दिल्ली लौटी एक फ्लाइट के सभी 266 यात्रियों और क्रू मेंबर का कोरोना टेस्ट किया, जिसमें से 5 यात्री और क्रू मेंबर संक्रमित मिले। उनके सैंपल को जांच के लिए एनसीडीसी को भेज दिया गया है और संक्रमितों को देखभाल केंद्र भेजा गया है।

    सोमवार को ब्रिटेन से भारत आने वाली फ्लाइटों पर लगी थी रोक

    आपको बता दें कि सोमवार को ही भारत सरकार ने लंदन में कोरोना की नई स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से भारत आने वाली उड़ानों पर पाबंदी लगाने का फैसला किया था। सरकार का ये आदेश आज रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएगा। कल के लिए सरकार ने एयरपोर्ट पर जांच को तेज करने के आदेश दिए थे।

    70 फीसदी ज्यादा घातक हो सकता है लंदन में मिला नया वायरस

    आपको बता दें कि लंदन में कोरोना की नई स्ट्रेन को ज्यादा घातक बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने तो लंदन में कड़ा लॉकडाउन भी लगा दिया है। बताया जा रहा है कि ये वायरस पहले वाले वायरस से 70 फीसदी ज्यादा घातक और संक्रमण करने वाला हो सकता है। इसकी वजह से भारत समेत 40 देशों ने ब्रिटेन जाने वाली अपनी फ्लाइट को रोक दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+