New Parliament: खड़गे समेत कई नेताओं के खिलाफ शिकायत, राष्ट्रपति की जाति को लेकर भड़काऊ बयान देने का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन पर राष्ट्रपति मुर्मू की जाति के आधार पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगा।

Parliament

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इसका विरोध विपक्षी दल कर रहे, साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति से इसका उद्घाटन करवाने की मांग की, लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है, जहां विपक्ष के कई नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जाति का हवाला देते हुए भड़काऊ बयान देने का आरोप लगा है। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 121,153ए, 505 और 34 के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

क्या था खड़गे का बयान?
कुछ दिनों पहले खड़गे ने कहा था कि नए संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए। जब शिलान्यास हुआ था, तो भी तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नहीं बुलाया गया। बीजेपी वाले कहते हैं कि हम एससी/एसटी को महत्व देते हैं, लेकिन वहां महत्व और सम्मान नहीं देते हैं जहां उन्हें दिया जाना चाहिए।

केजरीवाल ने क्या कहा था?
आम आदमी पार्टी ने भी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है। इस मुद्दे पर सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा था कि प्रभु श्री राममंदिर के शिलान्यास पर मोदी जी ने तत्कालीन राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को नहीं बुलाया। नए संसद भवन के शिलान्यास पर भी मोदी जी ने रामनाथ कोविंद जी को नहीं बुलाया।

उन्होंने आगे लिखा कि अब नए संसद भवन के उद्घाटन को भी मौजूदा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों से नहीं करवा रहे। देशभर का SC और ST समाज पूछ रहा है कि क्या हमें अशुभ माना जाता है, इसलिए नहीं बुलाते?

21 दल कर रहे बॉयकॉट
आपको बता दें कि नया संसद भवन उद्घाटन के लिए तैयार है। रविवार को पीएम मोदी उसे देश को समर्पित करेंगे। कांग्रेस समेत 21 दलों ने इस कार्यक्रम के बॉयकॉट का ऐलान किया है। उनका कहना है कि राष्ट्रपति से उद्घाटन नहीं करवाया जा रहा, ऐसे में वो इस कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+