मुंबई के बाद अब लखनऊ में भी ओमपुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज

लखनऊ। ओम पुरी ने एक टीवी शो के दौरान भारतीय सैनिको की शहादत पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि, अब ओमपुरी ने माफी मांग ली है, लेकिन लोगों में अभी भी ओमपुरी के लए काफी गुस्सा है।

OM PURI

मंगलवार को लखनऊ में भी वकीलों के एक समूह ने ओमपुरी पर केस दर्ज किया है। ये केस विभूतिखंड पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। वकीलों के इस समूह में हाईकोर्ट के वकील कुलदीप त्रिपाठी, श्याम बहादुर सिंह और उनके 7 अन्य साथी हैं।

लखनऊ में दर्ज की गई शिकायत में मांग की गई है कि ओमपुरी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। विभूतिखंड के स्टेशन ऑफिसर अरविंद सिंह ने कहा कि पुलिस ने एप्लिकेशन ले ली है और छानबीन के बाद केस दर्ज करने का आश्वासन दिया है।

बताया जा रहा है कि आगरा और इटावा में भी उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। इस बीच इटावा में एक बयान में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने ओमपुरी को गद्दार भी करार दिया है।

क्या है मामला

एक टीवी शो के दौरान ओम पुरी ने भारतीय सैनिकों की शहादत पर कहा था- किसने कहा था सेना में जाओ। ओमपुरी ने ये बयान भारत-पाक तनाव के चलते पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन किए जाने वाले बयानों पर दिया था।

ओमपुरी के इस बयान पर उनके साथी अनुपम खेर ने भी दुख जताया था। वहीं दूसरी ओर राजू श्रीवास्तव ने भी इसे सैनिकों का अपमान बताया था। इसके अलावा भी बहुत से लोगों ने इस बयान की निंदा की, जिसके चलते ओमपुरी को अपने बयान पर माफी मांगनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+