फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल, IPS अफसर ने पूछा-10 में से कितने नंबर देंगे शशि थरूर
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे, आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा द्वारा पोस्ट की गई क्लिप को लोगों ने काफी बढ़िया प्रतिक्रिया दी है, वीडियो में दादी अंग्रेजी में महात्मा गांधी के बारे में बात की, लोगों को उनकी अंग्रेजी खूब भा रही है।

सफेद शर्ट और लाल साड़ी पहने दादी ने बोली गजब अंग्रेजी
सफेद शर्ट और लाल साड़ी पहने एक बुजुर्ग महिला अंग्रेजी में कहती दिख रही हैं, महात्मा गांधी दुनिया के महान व्यक्तियों में से एक थे. वह हिंदू और मुसलमान दोनों से प्यार करते थे और राष्ट्र के पिता थे, उनका बोलने का अंदाज काफी फनी है, कई लोगों ने कांग्रेस नेता शशि थरूर का ध्यान इस ओर दिलाया है, गौरतलब है कि शशि थरूर अपने अंग्रेजी ज्ञान के लिए जाने जाते हैं।

आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने शेयर किया Video
इस वीडियो पर आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था कि आप इस स्पोकन इंग्लिश टेस्ट के लिए बूढ़ी महिला के लिए 10 में से कितने अंक देना चाहेंगे?, इस वीडियो को 1 मार्च को शेयर किया गया था।
'10 में से कितने नंबर देंगे शशि थरूर'
जिसके अब तक 3.2 लाख व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 16 हजार से ज्यादा लाइक्स और 3 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर अब लोग थरूर से सवाल पूछ रहे हैं, फिलहाल अभी कांग्रेस नेता का इस पर कोई जवाब नहीं आया है।
आत्मविश्वास की दाद देनी चाहिए दादी की...
लोग इस वीडियो पर काफी कमेंट कर रहे हैं, लोगों ने लिखा है कि हिंदुस्तान कभी कहीं भी पीछे नहीं है, तो कुछ ने लिखा है कि आत्मविश्वास की दाद देनी चाहिए दादी की।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications