मांडया में सांप्रदायिक हिंसा पर बोले SP- कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं

कर्नाटक के मांड्या जिले में बुधवार को सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया यहां दो गुटों के बीच गणपति जुलूस के दौरान झड़प हो गई, जिसके बाद यहां हालात संवेदनशील हो गए। घटना उस समय हुई जब बदरीकोप्पलु से श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार मस्जिद के पास से जुलूस पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए।

पत्थरबाजी की घटना के बाद, कई हिंदू युवकों ने पुलिस स्टेशन के सामने गणेश की मूर्ति रखी और न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते तनाव के जवाब में कुछ लोगों ने दुकानों में आग लगा दी और टायर जलाए। वहीं मांड्या के एसपी का कहना है कि घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

mandya

पुलिस और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भीड़ को शांत करने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया और अशांति को नियंत्रित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी।

जानकारी के अनुसार गणेश प्रतिमाओं को अस्थायी रूप से एक मंदिर के पास रखा गया है क्योंकि भक्त जुलूस को बाधित करने के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों समूहों को एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना गुजरात के सूरत में हुई हालिया झड़पों के बाद हुई है, जहाँ गणेश पंडाल पर कथित तौर पर पत्थर फेंकने के आरोप में छह नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया था।

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मांड्या के नागमंगला में हुई हिंसा की निंदा की और इसके लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर एक समुदाय का तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया। कुमारस्वामी ने कहा कि यह घटना तुष्टिकरण के चलते ही हुई है।

कुमारस्वामी ने एक्स पर लिखा, "मैं मांड्या जिले के नागमंगला में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुई घटना की कड़ी निंदा करता हूं। यह शहर में शांति और व्यवस्था की विफलता है कि एक समुदाय के उपद्रवियों ने जानबूझकर भगवान गणपति के जुलूस में शांतिपूर्वक चल रहे भक्तों को निशाना बनाकर हिंसा की, जनता और पुलिसकर्मियों पर पत्थर और चप्पल फेंके, पेट्रोल बम विस्फोट किए और तलवारें लहराईं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+