गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए CWG में स्वर्ण पदक झटकने वाले सुशील कुमार

राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हाल में ही हआ है जिसमें भारत ने 15 स्वर्ण, 30 रजत और 19 कांस्य पदक से कुल 64 पदक हासिल किये हैं। पदक तालिका में भारतीय दल इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और स्काटलैंड के बाद पांचवें स्थान पर रहा है।
पढ़ें- फैसला हुआ न्याय नहीं
दरअसल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले सुशील कुमार रहे हैं। भारतीय कुश्ती दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण सहित कुल 13 पदक झटके हैं। सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल की बात करें तो बैड़ामिंटन ने बाजी मारी। इसमें पारूपल्ली कश्यप 32 साल बाद खेलों में बैड़मिंटन स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने।
ऑनलाइन मीडिया में भी सीडब्ल्यूजी और भारत के दिग्गज जमकर चमके। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में विजेंदर सिंह (मुक्केबाजी), योगेश्वर दत्त (कुश्ती), विकास गौड़ा (एथलेटिक्स) और कश्यप (बैडमिंटन) को ऑनलाइन मॉड्यूल में सर्वाधिक सर्च किया गया।












Click it and Unblock the Notifications