वर्कआउट करते हुए राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा, एम्स में भर्ती

नई दिल्ली, 10 अगस्त: पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अचनाक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनके फैंस उनको लेकर काफी परेशान हैं। अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद उनको दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया है, जिसकी पुष्टि उनके भाई और पीआर टीम ने की है। बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव को उस वक्त दिल का दौरा पड़ा, जब वो वर्कआउट कर रहे थे।

Recommended Video

    Raju Srivastav की तबीयत बिगड़ी, Delhi AIIMS में कराया गया भर्ती | वनइंडिया हिंदी | *Entertainment
    राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक

    राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मशहूर कॉमेडियन और यूपी फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव होटल में जिम कर रहे थे। ऐसे में अपना वर्कआउट करते वक्त वो ट्रेडमिल पर गिर गए। गिरते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया और उनके तुरंत एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जिम में करते हुए अचानक बेहोश होकर गिरे

    जिम में करते हुए अचानक बेहोश होकर गिरे

    बताया जा रहा है कि एक्सरसाइज करते हुए राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ है। राजू के पीआरओ अजीत सक्सेना के मुताबिक वो दिल्ली में कुछ लोगों से मिलने के लिए आए हुए हैं और दिल्ली के होटल में ही ठहरे हुए थे। बुधवार सुबह जिम में उनको हार्ट अटैक आ गया।

    फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की कामना

    फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की कामना

    जानकारी के मुताबिक अब राजू श्रीवास्तव की पल्स लौट आई है। जल्द अस्पताल प्रशासन की ओर से उनका हेल्थ अपडेट साझा किया जाएगा। इधर, जैसे ही उनके हार्ट अटैक की खबर सामने आई है, उनके फैंस परेशान हो गए हैं। इस दुखद खबर के बाद फैंस राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

    जानिए फिलहाल कैसी है राजू की तबीयत

    जानिए फिलहाल कैसी है राजू की तबीयत

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको जिम में ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए सीने में दर्द महसूस हुआ और फिर वो बेहोश होकर गिर गए। वहीं एम्स अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें दो बार कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया, जिसके बाद वो रिवाइव कर गए। फिलहाल वो इमरजेंसी में ही हैं, और टीम देखरेख कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+