कंगना रनौत के ट्वीट पर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने दी ये मजेदार प्रतिक्रिया

Comedian Kunal Kamra gave a fun response to Kangana Ranaut's tweet

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत लंबे अरसे से सुर्खियों में हैं। कंगना के चर्चा में बने होने की प्रमुख वजह उनके सोशल मीडिया पर एक बार एक बाद दिए जाने वाले बयान हैं। कंगना के एक बयान ही है जिसके कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक एफआईआर दर्ज हुई है। किसानों को निशाना बनाने वाले एक ट्वीट के मद्देनजर मामला दर्ज किया गया है। वहीं महाराष्‍ट्र सरकार पर पिछले कई दिनों से कंगना हमलावर है। जिसके कारण शिवसेना के संजय राउत और महाराष्‍ट्र सरकार से सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है, लेकिन इस बार कंगना द्वारा महाराष्‍ट् सरकार पर किए गए एक ट्वीट पर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बड़ी ही मजेदार प्रतिक्रिया दी है।

कंगना रनौत ने महाराष्‍ट्र सरकार को लेकर किया था ये ट्वीट

कंगना रनौत ने महाराष्‍ट्र सरकार को लेकर किया था ये ट्वीट

बता दें कंगना रनौत ने पिछले रविवार को मुंबई में बिजली काटे जाने को लेकर ट्वीट किया था। कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत के साथ कुणाल कामरा की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ कंगना ने लिखा था, 'मुंबई में पावरकट, इसी बीच महाराष्ट्र सरकार क-क-क.......कंगना।' इस ट्वीट के जरिए कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए हमला बोला थो।

कुणाल ने लिखा- 'मैम, बिजली गई इधर और फ्यूज आपका क्यों उड़ रहा है।

कुणाल ने लिखा- 'मैम, बिजली गई इधर और फ्यूज आपका क्यों उड़ रहा है।

कंगना के इस ट्वीट में स्‍टैन्‍डबाई कॉमेडियन कुणाल कामरा ने रिएक्‍ट किया और कंगना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मैम, बिजली गई इधर और फ्यूज आपका क्यों उड़ रहा है।' कुणाल काबरा के इस ट्वीट के बाद कंगना समर्थक और कुणाल के समर्थकों के बीच लड़ाई छिड़ गई है। कंगना के फैंस जमकर कुणाल काबरा को भला बुरा कह रहे हैं।

मैं तुम सभी को एक्सपोज करती रहूंगी

मैं तुम सभी को एक्सपोज करती रहूंगी

ये पहला मौका नहीं है जब कुणाल और कंगन के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी है, इससे पहले भी दोनों सोशल मीडिया पह ही आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली कंगना ने पीएम नरेन्‍द्र मोदी से सिक्‍योरिटी के लिए मांग की थी तब भी सोशल मीडिया पर दोनों के बीच लंबी बहस शुरु हो गई थी। हाल ही में कंगना ने अपने ट्वीट्स के जरिए बॉलीवुड पर भी निशाना साधा है। कंगना ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए बॉलीवुड में ड्रग्स का सेवन, शोषण और नेपोटिज्म समेत अन्‍य कई मुद्दे पर कई बड़े बयान दिए । जिसके बाद कई बॉलीवुड हस्तियां कंगना का जमकर विरोध कर रही है। हाल ही में एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बुलीवुड जो ड्रग्स, शोषण, नेपोटिज्म और जिहाद का गटर है। उन्‍होंने ये भी लिखा कि मैं तो कहती हूं कि मुझ पर भी केस कर दो, जब तक मैं जिंदा हूं तब तक मैं तुम सभी को एक्सपोज करती रहूंगी।'

"गुंडों' ने बार और रेस्‍टोरेंट खोल दिए लेकिन मंदिरों को बंद रखा है"

बता दें मंगलवार को कंगना रनौत ने एक बार फिर महाराष्‍ट्र सरकार पर हमला बोला। कंगना ने उद्धव ठाकरे की सरकार को 'गुंडा' कहा है। कंगना ने कहा है कि 'गुंडों' ने बार और रेस्‍टोरेंट खोल दिए लेकिन मंदिरों को बंद रखा है। आपको बता दें कि कंगना की यह प्रतिक्रिया महाराष्ट्र में मंदिर खोले जाने को लेकर राज्यपाल द्वारा महाराष्ट्र सरकार को लिखे खत के बाद आई है। कंगना ने ट्वीट किया, 'यह जानकर अच्छा लगा कि माननीय गवर्नर महोदय ने गुंडा सरकार से पूछताछ की है। गुंडों ने बार और रेस्टोरेंट खोल दिए हैं, लेकिन रणनीतिक रूप से मंदिरों को बंद रखा है। सोनिया सेना, बाबर सेना से भी बदतर व्यवहार कर रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+