कपिल शर्मा का बड़ा धमाका: टीवी पर वापसी के साथ ही करने जा रहे हैं इनसे शादी
मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पर्सनली और प्रोफेशनली बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं, हाल ही में कपिल ने ट्विटर पर अपनी वापसी की जानकारी देते हुए लिखा था-जल्द वापस आ रहा हूं द कपिल शर्मा शो लेकर सिर्फ आपके लिए सोनी टीवी पर। कपिल का ये Tweet उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं था कि एक और खबर ने उनके फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है और वो खबर है उनकी शादी।

गर्लफ्रेंड को बनाएंगे कपिल हमसफर
जी हां, कपिल के करीबी मित्र ने मुंबई मिरर से कहा है कि कपिल दिसंबर में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी करने जा रहे हैं, दोनों ही के घरवाले इस शादी की तैयारी में लगे हुए हैं। कपिल की शादी अमृतसर में पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी। फिलहाल अभी डेट फाइनल नहीं है लेकिन इतना तय है कि इस साल के अंत में कपिल एक से दो हो जाएंगे।

कपिल दिसंबर में करेंगे गिन्नी से शादी!
कपिल के मित्र ने ये भी कहा कि कपिल इस वक्त अपनी लाइफ में वापस संभल चुके हैं और अब उनकी चीजें धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं, कुछ वक्त पहले तक वो खुद प्रीति और गिन्नी को लेकर कनफ्यूज थे लेकिन वक्त ने उन्हें सही रास्ता दिखा दिया है और इसी वजह से अब उन्होंने शादी का फैसला लिया है।
कपिल के बुरे वक्त में गिन्नी रहीं साथ
कपिल और गिन्नी लंबे वक्त से साथ हैं और एक-दूसरे कमजोरियों और ताकतों को समझते हैं। प्रीति के साथ कुछ वक्त के लिए कपिल इमोशनली अटैच्ड हुए थे लेकिन उसके बाद क्या हुआ सबको पता है, फिलहाल कपिल वापस अपनी लाइफ में सेट हो रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने गिन्नी को अपना हमसफर चुन लिया है। कपिल ने हाल ही में पंजाबी फिल्म सन ऑफ मंजीत प्रोड्यूस की है।

आखिर कौन हैं गिन्नी चतरथ?
गिन्नी और कपिल एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं। गिन्नी का असली नाम भवनीत है और वे जालंधर की रहने वाली हैं। गिन्नी कपिल के साथ पंजाबी कॉमेडी शो 'हंसबलिए' में नजर आ चुकी हैं।

कपिल का बुरा दौर
आपको बता दें कि मार्च, 2018 में कपिल शर्मा का नया शो 'फैमिली टाइम विथ कपिल' तीन एपिसोड के बाद ही बंद हो गया था, जिसकी वजह कपिल की खराब हेल्थ बताई गई थी। इससे पहले कपिल और सुनील ग्रोवर का झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शो बंद हुआ था और इसके बाद कपिल को लेकर लगातार निगेटिव बातें मीडिया में आईं।

कपिल ने प्रीति सिमोस पर लगाए संगीन आरोप
इसके बाद कपिल ने एक एंटरटेनमेंट साइट के एडिटर विक्की लालवानी को फोन कर गालियां दी थीं। कपिल ने आरोप लगाया था कि विक्की ने उनके खिलाफ गलत खबरें छापी थीं। कपिल ने एडिटर विक्की के साथ-साथ अपनी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस के खिलाफ 25 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

कपिल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं: प्रीति
जबकि इस बारे में प्रीति सिमोस ने कहा था- कपिल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, वो डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। शो बंद होने के बाद से ही कपिल ने पब्लिक प्लेस में जाना बंद कर दिया था। बाद में ये खबरें भी आई थीं कि वे किसी रिहैब सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं।
कपिल की वापसी का बेसब्री से इंतजारफिलहाल अब लगता है कि सबकुछ संभल गया है और इसी वजह से कपिल की वापसी टीवी पर होने जा रही है अब देखते हैं ये कि वापसी धमाकेदार होती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications