VIDEO: चैकिंग के लिए रोका तो नशे में धुत इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने पुलिसवाले पर चढ़ा दी कार
काकीनाडा। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में रविवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को चेकिंग करना भारी पड़ गया। दरअसल काकीनाडा में ट्रैफिक पुलिसवाले हर रविवार को गाड़ियों की तलाशी लेते थे। जो लोग नियम तोड़ते मिलते उन पर पुलिस फाइन वसूलती थी। रविवार को भी ट्रैफिक पुलिसवाले गाड़ियों की चैकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने एक कार को रोका। लेकिन शराब के नशे में धुत युवक ने कार लेकर भागने की कोशिश करने लगा।

इस दौरान पुलिसवालों ने उसे बैरिकेडिंग के जरिए रोकने की कोशिश की। ताकि कार को रोका जा सके, लेकिन कार बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस जवान को कुचलते हुए निकल गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें दिख रहा है कि, चार पुलिसवाले सफेद रंग की सेलेरियों कार को रोकने की कोशिश कर रहे हैँ। पहले लगा कि कार रुक जाएगी। लेकिन वह कार की स्पीड बढ़ा देता है। पुलिस ने कार को रोकने के लिए बेरिगेड को सामने किया।
लेकिन ड्राइवर कार को स्पीड में आगे बढ़ाता है और बेरिगेड को तोड़ते हुए कार को पुलिसवाले के उपर निकलते भाग जाता है। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ड्राइवर की पहचान 21 वर्षीय श्रीनिवास के तौर पर हुई है। श्रीनिवास एक छात्र है। थोंडागी का रहने वाला श्रीनिवास कोलकाता के एक निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। इस दुर्घटना में हेड कॉन्सटेबल बुरी तरह जख्मी हो गया।
हादसे से अवाक वहां मौजूद दूसरे पुलिस वाले अपने सहयोगी की मदद के लिए दौड़े और उसे तुरंत इलाज के लिए तुरंत काकीनाडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में पुलिसवाले को गंभीर चोटें आई हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications