Winter News: अगले 2 दिनों में दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, चलेगी शीतलहर, इस दिन बारिश की संभावना

Cold Wave: भारत में वर्ष 2024 के खत्म होने से पहले कड़ाके की ठंड का दौरा शुरु हो चुका है। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार तापमान गिर रहा है। इस बीच भारतमौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में कोल्ड वेव और घने कोहरे का दौर शुरु होने की संभावना जताई है। आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के बाद पारा तेजी से लुढ़ रहा है। इसके अलावा आईएमडी ने क्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।

यूपी, राजस्थान, हरियाणा समेत, हिमालयी क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और तापमान में तीव्र गिरावट के कारण ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति बनने की संभावना है। यह स्थिति पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वोत्तर भारत कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है।

Cold wave update

दिल्ली मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर जैसे उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के चलते मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसका कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हो सकता है। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले दो दिनों में दिल्ली एनसीआर समेत में राष्ट्रीय राजधानी से सटे राज्यों के अधितम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी।

कहां होगी बारिश, बर्फबारी
ताजा मौसम अपडेट देते हुए आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, "कल, दिल्ली-एनसीआर जैसे उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई... आज, पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और आसपास के इलाकों के पास है, जो हो सकता है पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। हवा का प्रवाह उत्तर-पश्चिमी होगा, जिससे अगले 2 दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और राजस्थान के इलाकों में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इससे राजस्थान और हरियाणा में शीतलहर चल सकती है, जिससे ठंड बढ़ सकती है तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।

पश्चिम विक्षोभ से बिगड़ेगी स्थिति

भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 26 दिसंबर की रात को एक बड़ा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है, जो उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में ओलावृष्टि और तूफान ला सकता है 27 और 28 दिसंबर को हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+