Cold Day Alert: यूपी के 29 और पंजाब के 16 जिलों में 'कोल्ड डे अलर्ट', जानिए क्यों और कब जारी होता है ये?
Cold and Severe Day kya hota hai? कश्मीर से लेकर दिल्ली तक मौसम बिगड़ा हुआ है। घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है , जमीन से लेकर आसमान तक इस वक्त कोहरे का कोहराम जारी है। ट्रेनें लेट से चल रही हैं, विमान सेवाएं प्रभावित हैं तो वहीं सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं।

हाइलाइट्स
- दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का 'कोहराम 'जारी
- यूपी के 29 और पंजाब के 16 जिलों में 'कोल्ड डे अलर्ट'
- दिल्ली -NCR में अगले 5 दिनों के लिए जारी हुआ कोहरे का 'रेड अलर्ट'
कई राज्यों में 'कोल्ड डे अलर्ट' घोषित
कई राज्यों में 'कोल्ड डे अलर्ट' घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली -एनसीआर में अगले 5 दिनों के लिए कोहरे का 'रेड अलर्ट' जारी किया है।
चलिए विस्तार से जानते हैं कि क्या होता है 'कोल्ड डे अलर्ट'?
'कोल्ड डे अलर्ट' ( Cold Day Alert)
मौसम विभाग ने सर्दी को दो भागों में बांटा है पहला है 'कोल्ड डे' और दूसरा है 'सीवियर कोल्ड डे', जब किसी स्थान पर लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम होता है तो वहां पर मौसम विभाग 'कोल्ड डे' घोषित कर देता है।
क्या होता है 'सिवियर कोल्ड डे' ? (Severe Cold Day')
जब किसी स्थान पर लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस हो जाता है तो वहां 'Severe Cold Day' हो जाता है।
कब होता है 'कोल्ड वेव' अलर्ट? (Cold Wave)
'कोल्ड डे' अलर्ट और 'Severe Cold Day' वाले स्थान पर 'कोल्ड वेव' की स्थिति पैदा होती है। 'कोल्ड वेव' यानि कि शीतलहर से हमेशा बचकर रहना चाहिए क्योंकि ये सेहत के लिए नुकसानदेह होती हैं। जहां पर इसका अलर्ट जारी हो, वहां पर लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त काफी सावधानी बरतनी चाहिए और मौसम विभाग की हर गाइडलाइंस को फॉलो करना चाहिए।
यूपी के 29 जिलों में 'कोल्ड डे अलर्ट'
आपको बता दें कि यूपी के 29 जिलों में 'कोल्ड डे' का अलर्ट जारी है। जिन जगहों पर ये अलर्ट जारी हुआ है उनके नाम निम्नलिखित हैं...
- बहराइच,
- लखीमपुर खीरी,
- सीतापुर,
- हरदोई,
- फर्रुखाबाद,
- कन्नौज,
- कानपुर देहात,
- कानपुर नगर,
- गौतमबुद्धनगर,
- बुलंदशहर,
- अलीगढ़,
- मथुरा,
- हाथरस,
- कासगंज,
- एटा,
- आगरा,
- फिरोजाबाद,
- मैनपुरी,
- इटावा,
- औरैया,
- बरेली,
- पीलीभीत,
- शाहजहांपुर,
- संभल,
- बदायूं,
- जालौन,
- हमीरपुर,
- महोबा
- झांसी
पंजाब के 16 जिलों में 'कोल्ड डे अलर्ट'
- अमृतसर,
- तरनातरन,
- कपूरथला,
- जालंधर,
- फिरोजपुर,
- फाजिल्का,
- फरीदकोट,
- मुक्तसर,
- मोगा,
- बठिंडा,
- लुधियाना,
- बरनाला,
- मानसा,
- संगरूर,
- रूपनगर ,
- पटियाला












Click it and Unblock the Notifications