IPS C Vijay Kumar: कम बोलने की वजह से नाम पड़ा 'सुनने वाला साहब', मौत से पहले बेचैनी में कटी DIG की 5 रातें
IPS Officer Vijay Kumar DIG Coimbatore: तमिलनाडु पुलिस में डीआईडी विजय कुमार की मौत के बाद उनसे जुड़ी कई बातें सामने आई हैं। खुदकुशी करने से पहले की पांच रातें उन्होंने बेचैनी में काटी।
IPS Officer Vijay Kumar DIG Coimbatore: तमिलनाडु कैडर में आईपीएस अधिकारी सी विजय कुमार की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। उप-महानिरीक्षक (Deputy Inspector General) जैसे अहम पद पर बैठे IPS विजय कुमार ने खुद को सर्विस पिस्टल से गोली मार ली।
तमिलनाडु पुलिस में कोयंबटूर रेंज डीआईजी विजय कुमार की मौत के बाद उनके साथ काम कर चुके पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की मानें तो वे बेहद शांत स्वभाव के इंसान थे। कभी सोचा भी नहीं था कि खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा लेंगे।

मीडिया से बातचीत में तमिलनाडु के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आईपीएस विजय कुमार कम बोलते थे। इसलिए उनके साथी अफसर उन्हें 'सुनने वाला साहब' भी कहते थे। इस बात को उन्होंने अन्यथा नहीं लिया। इस पर वे मुस्करा दिया करते थे।
टीवी9 हिंदी की खबर के अनुसार कोयंबटूर पुलिस मुख्यालय पर तैनात एक डीएसपी ने बताया कि
डीआईजी विजय कुमार की मौत हुई है या उन्होंने सुसाइड किया है। इसका पता पुलिस जांच से चल सकेगा। हालांकि वे पिछले चार-पांच दिन से बेचैन थे।
अक्सर डीआईजी विजय कुमार रात को 11.30 बजे तक सो जाया करते थे, मगर बीती चार-पांच रात वे सोये नहीं थे। इन चार-पांच दिनों में रात को वे अपने शयनकक्ष में जाने की बजाय देर रात तक जागकर कार्यालय में काम करते थे।
2009 बैच के आईपीएस थे विजय कुमार
- सी विजय कुमार तमिलनाडु पुलिस में सबसे काबिल पुलिस अफसरों में से एक थे।
- साल 2009 बैच के आईपीएस विजय कुमार का शव 7 जुलाई 2023 की सुबह डीआईजी पुलिस कैंप कार्यालय में मिला।
- आईपीएस विजय कुमार तमिलनाडु के कांचीपुरम्, गुड्डालोर, नागापट्टिनम और तिरूवरूर में आईपीएस रह चुके थे।
- जनवरी 2023 में आईपीएस विजय कुमार को प्रोमोट करके कोयंबटूर रेंज में डीआईजी बनाकर भेजा गया था।












Click it and Unblock the Notifications