कोयंबटूर कार ब्लास्ट: आतंकी साजिश सामने आने पर एमके स्टालिन ने NIA जांच की सिफारिश की, अब तक 5 गिरफ्तार

कोयंबटूर कार ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है।

कोयंबटूर कार ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। इसके चलते उन्होंने एएनआई जांच की सिफारिश की है। वहीं कोयंबटूर पुलिस कमिश्नर वी बालकृष्णन ने कहा कि हमने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोयंबटूर कार ब्लास्ट: आतंकी साजिश सामने आने पर एमके स्टालिन ने NIA जांच की सिफारिश की, अब तक 5 गिरफ्तार
Photo Credit:

बता दें तमिलनाडु के कोयंबटूर में रविवार को कोट्टई ईश्वरन मंदिर के पास एक कार के अंदर गैस सिलेंडर फटने से एक 25 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल जाने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। व्यक्ति की मौत की जांच के दौरान पुलिस द्वारा की गई जांच में आतंकी साजिश का खुलासा हुआ। जिसके बाद पूरे मामले का रुख ही बदल गया।

25 वर्षीय जमीजा मुबीन की मौत

इस कार धमाके में 25 वर्षीय जमीजा मुबीन की मौत हुई, उससे पहले एक मामले के संबंध में पूछताछ की गई थी। सिलेंडर विस्फोट मामले की जांच जारी है, पुलिस ने जमीजा के घर की तलाशी के दौरान कुछ कम गहन विस्फोटक बरामद किए। इसके अलाव पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया, जिसमें चार लोगों को विस्फोट के दिन जमीजा के आवास के बाहर एक बोरी में लिपटे एक सामान को ले जाते हुए दिखाया गया था। पुलिस ने जमीजा के घर से कम गहन विस्फोटक सामग्री बरामद की।

यह भी पढ़ें- MK Stalin on Language: तमिलनाडु में 'हिंदी थोपने के प्रयास' पर पीएम मोदी को सीएम एमके स्टालिन ने लिखा पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+