पृथ्वीराज चव्हाण बोले- महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस सरकार बनाने के लिए तैयार
मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार गठन के मुद्दे पर बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद एनसीपी नेता और कांग्रेस ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेसी नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि, दोनों पार्टी के नेताओं के बीच हुई बैठक सकारात्मक रही। इस दौरान महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन खत्म करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अभी नई सरकार के गठन को लेकर कुछ और बातें होनी बाकी हैं। चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना की सरकार बनेगी।

वही एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि, महाराष्ट्र में तीन पार्टियों (कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना) के साथ आए बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। तीनों पार्टियां (कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना) जल्द ही सरकार बनाने को लेकर ठोस निर्णय पर पहुंचेंगी।
शरद पवार के आवास पर आयोजित इस बैठक में एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, छगन भुजबल, अजीत पवार, और नवाब मलिक थे। जबकि, कांग्रेस की तरफ से अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोराट, जयराम रमेश समेत अन्य नेता मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications