पोस्टकार्ड न्यूज के को-फाउंडर को तीन लड़कियों ने मंगलुरू एयरपोर्ट पर घेरा, 'वंदे मातरम्' गाने को कहा

बेंगलुरु। पत्रकार अर्णब गोस्वामी और स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद अभी शांत नहीं हुआ था कि सोशल मीडिया पर एक और ऐसा ही वीडियो सामने आया है। पत्रकार और वेबसाइट पोस्टकार्ड न्यूज के सह-संस्थापक महेश विक्रम हेगड़े को कथित तौर पर शुक्रवार सुबह मंगलुरु हवाई अड्डे पर महिलाओं के एक समूह ने घेर लिया और 'वंदे मातरम्' गाने के लिए कहा। बता दें कि फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में हेगड़े को पहले दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

एयरपोर्ट पर महेश विक्रम हेगड़े को लड़कियों ने घेरा

एयरपोर्ट पर महेश विक्रम हेगड़े को लड़कियों ने घेरा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि एयरपोर्ट पर महेश विक्रम हेगड़े अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनको तीन लड़कियों ने घेर लिया और वंदे मातरम् गाने को कहा। इस दौरान हेगड़े सिर्फ मुस्कुराते हुए दिखाई दिए और वीडियो के अंत तक चुप रहे। वीडियो बना रही युवती बार-बार हेगड़े पर जोर डालती है कि वह वंदे मातरम् गाएं, हेगड़े के चुप रहने की तुलना वह अर्नब गोस्वामी से भी करती है।

महेश विक्रम हेगड़े को 'वंदे मातरम्' गाने को कहा

बता दें कि, महेश विक्रम हेगड़े को एयरपोर्ट पर कर्नाटक कांग्रेस के प्रवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता कविता रेड्डी ने देखा था। कविता रेड्डी के साथ दो अन्य युवतियां मौजूद थी जिनकी पहचान अमूल्य लीना और नजमा नाजेर के रूप में हुई है। वीडियो में दिखाई देता है कि युवती महेश विक्रम हेगड़े से कह रही है कि हम चाहते हैं कि आप देश के लिए गाएं, चलिए हम भी आपके साथ गाएंगे। लड़की ने कन्नड़ भाषा में कहा कि विक्रम, इससे अच्छा अवसर फिर नहीं मिलेगा।

ट्विटर यूजर ने दी ये प्रतिक्रिया

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर महेश विक्रम हेगड़े का यह वीडियो भूषण नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा है कि 3 महिलाओं ने महेश विक्रम हेगड़े वंदेमातरम गाने के लिए कहा लेकिन वह शर्म महसूस कर रह हैं। महेश विक्रम हेगड़े के दूसरे पक्ष को उजागर करने के लिए कविता रेड्डी का धन्यवाद। इस खुलासे से एक बात स्पष्ट है कि वह वंदे मातरम् नहीं जानते हैं।

यह भी पढ़ें: कन्हैया कुमार ने फोटो शेयर कर कहा- 'राम का नाम लेकर सत्ता में आए लोग नाथूराम का देश बना रहे हैं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+