कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति ने देश को विभाजन के कगार पर पहुंचाया: CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर एस एसटी वर्ग की उपेक्षा के साथ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दलितों को उनके अधिकारों से वंचित रखना कांग्रेस का इतिहास रहा है। उन्होंने पूर्व की पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि बाबा साहेब अंबेडर को कांग्रेस संविधान सभा का हिस्सा नहीं बनाना चाहती थी।

CM Yogi Adityanath targets congress

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "देश में दलितों और वंचितों का अपमान करना कांग्रेस का इतिहास रहा है, तुष्टिकरण के आधार पर दलितों और वंचितों को उनके अधिकारों से पूरी तरह रोकने की कोशिश करने का कांग्रेस का इतिहास रहा है। कांग्रेस ने तुष्टिकरण के आधार पर देश को विभाजन के कगार पर पहुंचा दिया। जवाहरलाल नेहरू नहीं चाहते थे कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संविधान सभा का हिस्सा बनें।"

सीएम योगी ने कहा, "इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा समय-समय पर बाबा साहेब के किए जा रहे असंवैधानिक और अनैतिक अपमान को उजागर करना है। बाबा साहेब ने अहम भूमिका निभाई। देश की आजादी और संविधान निर्माण के दौरान हर भारतीय के मन में बाबा साहब के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना है। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब के सपनों का देश बनाने का काम किया है।"

बाबासाहेब को कांग्रेस ने ही चुनाव हराया था: सीएम
योगी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए सपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसा इतिहास ही सपा का भी है। कन्नौज में आंबेडकर के नाम पर बने मेडिकल कालेज से उनका नाम हटा दिया। सहारनपुर मेडिकल कालेज से उनका नाम हटा दिया गया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने ही बाबासाहेब को चुनाव हराया था। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि बाबासाहेब लोकसभा में जाएं। कांग्रेस ने कभी भी उनका स्मारक नहीं बनने दिया। यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री ने भी कहा था कि देश के संसाधन पर पहला अधिकार मुसलमान का है।

कांग्रेस ने बाबासाहेब को नहीं दिया सम्मान: सीएम योगी
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार, सभी ने बाबा साहेब को सम्मान देकर उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखा है। बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ बनाकर उनकी स्मृति को सदैव के लिए जीवंत बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+