CM Stalin US Visit: अमेरिका पहुंचते ही तमिलनाडु को दिलाया ₹900 करोड़ का निवेश, जानें कितनों को मिलेगी नौकरी?
Tamilnadu CM Stalin US Visit: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन राज्य के लिए निवेश हासिल करने के लिए इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। सीएम एम के स्टानिल ने गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में कई निवेशकों के साथ एक बाद एक बैठकें की और तमिलनाडु के लिए करोड़ों के विदेशी निवेश जुटाने में कामयाबी हासिल कर ली है।
बड़ी बात ये है कि मुख्यमंत्री स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने अकाउंट पर इस विदेशी निवेश की पूरी जानकारी साझा की है। सीएम ने बताया कि तमिलनाडु में कौन सी विदेशी कंपनियां कितने का निवेश कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी साझा की है कि इससे राज्य में कितने युवाओं को रोजगार मिलेगा?

बता दें एक दिन पहले तमिलनाडु मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान जारी कर ये जानकारी दी थी कि मुख्यमंत्री 27 अगस्त से 14 सितंबर तक अमेरिका की 17 दिवसीय व्यावसायिक यात्रा पर हैं। गुरुवार को सीएम स्टालिन संभावित निवेशकों के साथ कई बैठकें करेंगे और कई अनुबंधों पर हस्ताक्षर करेंगे।
अमेरिका यात्रा के दौरान सीएम स्टालिन के Google के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई और कई अन्य फॉर्च्यून 500 कंपनियों के प्रमुखों से मिलने की संभावना है।
सीएम स्टालिन अपनी पत्नी दुर्गा के साथ इस विदेश यात्रा पर गए हैं। सीएम ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर तमिलनाडु में निवेश के लिए जिन कंपनियों के साथ समझौता हुआ है उसकी जानकारी साझा की और लिखा सैन फ़्रांसिस्को में पहले दिन ने आने वाले दिनों के लिए एक आशाजनक माहौल तैयार कर दिया है।
तमिलनाडु को दिलाया ₹900 करोड़ का निवेश
सीएम स्टालिन ने अपनी पोस्ट में बताया चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै और चेंगलपट्टू में 900 करोड़ से अधिक का सुरक्षित निवेश संबंधी समझौता हुआ है और इस निवेश से राज्य में कई क्षेत्रों में 4,100 नई नौकरियां मिलेगी।
- Nokia कंपनी कर रही 450 करोड़ का निवेश, मिलेगी 100 नौकरियां
- PayPa - 1,000 नौकरियां
- Yield Engineering Systems कर रहा ₹150 करोड़, मिलेगी 300 नौकरियां
- Microchip कंपनी कर रही ₹250 करोड़ का निवेश, मिलेगी 1,500 नौकरियां
- Infinx कर रहा 50 करोड़ निवेश , मिलेगी 700 नौकरियां
- Applied Materials में 500 नौकरियां
सीएम ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा आने वाले दो सप्ताह में हम विदेश में रहते हुए तमिलनाडु के लिए य अधिक निवेशकों को आकर्षित करेंगे, जिससे हमारा राज्य ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ सकेंगे!
The first day in San Francisco has set a promising tone for the days to follow!
Secured investments exceeding ₹900 crores at Chennai, Coimbatore, Madurai, and Chengalpattu, paving the way for 4,100 new jobs in multiple sectors!
🔹 Nokia - ₹450 crore, 100 jobs
— M.K.Stalin (@mkstalin) August 30, 2024
🔹 PayPal -… pic.twitter.com/1q6sH7Qgjb












Click it and Unblock the Notifications