कर्नाटक: अमित शाह बोले- 40 लाख की घड़ी पहनते हैं सिद्धारमैया
Recommended Video

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक दौरे पर हैं। सोमवार को अमित शाह ने अपनी पहली जनसभा शिवमोगा में की। इस मौके पर उन्होंने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि वह 40 लाख की घड़ी पहनते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके राज में कितना भ्रष्टाचार हुआ है। सभा में अमित शाह ने बीएस येदुरप्पा को कर्नाटक का भावी सीएम बताया।

अमित शाह ने सिद्धारमैया सरकार पर केंद्र की योजनाओं को लागू न करने का भी आरोप लगाया। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के हित के लिए 112 योजनाएं बनाईं, लेकिन सिद्धारमैया सरकार इन योजनाओं को जमीन तक नहीं पहुंचने दे रही है।
जनसभा से पहले अमित शाह राष्ट्रकवि कुवेम्पु के घर और स्मारक पर गए। उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कुवेम्पु का साहित्य पढ़ा होता तो वह राज्य को कभी ऐसे रास्ते पर नहीं ले जाते। शिवमोगा जनसभा से पहले अमित शाह ने एक किसान के घर भोजन किया और भोजन के बाद उन्होंने पान-सुपारी भी खाई।
अमित शाह ने सुपारी किसानों के बीच में कहा कि दुनिया की आधी सुपारी भारत में और भारत की आधी सुपारी कर्नाटक में होती है, लेकिन कांग्रेस ने कभी इन किसानों पर ध्यान नहीं दिया।उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने सुपारी किसानों के हितों में कभी नीतियां नहीं बनाईं, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सुपारी का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया और इसके आयात पर शुल्क लगाया।












Click it and Unblock the Notifications