अहमदाबाद-राजकोट के अस्पतालों में बच्चों की मौत के सवाल पर बिना बोले निकले सीएम रुपाणी, देखिए Video

Recommended Video

    Rajkot के Civil Hospital में 134 बच्चों की मौत, पूछा सवाल तो बगैर बोले निकल गए CM |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली- गुजरात के अहमदाबाद और राजकोट के दो सरकारी अस्पतालों में दिसंबर महीने में ही 200 से ज्यादा नवजात बच्चों की मौत की खबरों पर राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की बोलती बंद हो गई है। खबरें हैं कि पिछले साल दिसंबर महीने में ही राजकोट सिविल हॉस्पिटल में 134 और अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में 85 नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया। जबकि, पिछले तीन महीनों का आंकड़ा जोड़कर गुजरात के सबसे बड़े दोनों सरकारी अस्पतालों में ही नवजात बच्चों की मौत का आंकड़ा 253 तक बताया जा रहा है।

    CM Rupani walks away on the question of the deaths of infants in hospitals of Rajkot-Ahmedabad

    गौरतलब है कि राजकोट सिविल अस्पताल के डीन मनीष मेहता ने तो दिसंबर महीने में अपने अस्पताल में 111 बच्चों की मौत की पुष्टि भी कर दी है।

    लेकिन, जब गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से मीडिया वालों ने राजकोट और अहमदाबाद के सिविल अस्पतालों में बच्चों की मौत की खबरों पर सवाल किया तो मुख्यमंत्री बिना कुछ बोले वहां से निकल लिए।

    राजकोट सिविल अस्पताल का आंकड़ा तो सबसे चौंकाने वाला है, जहां पिछले साल कम से कम 1,235 नवजात बच्चों की मौत की खबरें हैं। लेकिन, दिसंबर में यह आंकड़ा बहुत ज्यादा बढ़ गया और 131 बच्चे जिन्होंने हाल ही में जन्म लिया था और उनकी मौत हो गई।

    बड़ी बात ये है कि मुख्यमंत्री रुपाणी राजकोट से ही आते हैं, लेकिन उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देने के बजाय चुप्पी साध कर निकल लेने में भी भलाई समझी।

    हालांकि, सरकारी अधिकारियों के मुताबिक राजकोट सिविल अस्पताल में कई जिलों के बच्चे आते हैं और यहां नवंबर-दिसंबर में डिलिवरी की संख्या में भी भारी इजाफा हो जाता है। नवजातों की मौत का एक बड़ा कारण मेडिकल स्टाफ की कमी भी बताई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+