Malappuram boat accident की न्यायिक जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख की मदद का ऐलान

केरल के मलप्पुरम में हुए नाव हादसे के पीड़ितों से सीएम पिनाराई विजयन ने मुलाकात की। साथ ही मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की, साथ ही न्यायिक जांच के आदेश दिए है।

Malappuram boat accident

केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में थूवलथीरण समुद्र तट के पास हाउसबोट पलट जाने से 22 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन घटना से पीड़ित लोग और मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए तालुक अस्पताल, तिरुरंगडी पहुंचे। जहां उन्होंने न्यायिक जांच के आदेश के साथ ही 10-10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

तालुक अस्पताल पहुंचे सीएम पिनाराई विजयन ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। वहीं, उन्होंने घायलों के लिए इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए है।

केरल की सीएम पिनाराई विजयन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मलप्पुर में तनूर नाव दुर्घटना में लोगों की दुखद मौत से गहरा दुख पहुंचा है। जिला प्रशासन को सुचारू रूप से बचाव कार्यों का समंवय करने का निर्देश दिया है, जिसकी निगरानी कैबिनेट मंत्री कर रहे हैं। शोक सतप्त परिवारों और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना।

बता दें कि एनडीआरएफ के नेतृत्व में ऑपरेशन अभी भी जारी है। नाव में सवार व्यक्तियों की संख्या का सही आंकड़ा नहीं पता है। हालांकि अभी तक 22 लाश की बरामदगी की जा चुकी है।

इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल शोक जता चुके हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+