सीएम पटनायक ने सभी विधानसभा सदस्‍यों से ओडिशा की बेटी द्रोपदी मुर्मू को सर्वसम्‍मति से चुनने की अपील की

भुवनेश्‍वर, 22 जून: एनडीए सरकार ने राष्‍ट्रपति चुनाव में राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार पद के लिए ओडिशा की बेटी द्रोपदी मुर्मू के नाम पर मंगलवार को मोहर लगा दी है। वहीं ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा विधान सभा के सभी सदस्यों से, पार्टी लाइनों से परे हट कर देश के सर्वोच्च पद पर के लिए ओडिशा की बेटी द्रोपदी मुर्मू को चुनने के लिए सर्वसम्मति से समर्थन देने की अपील करते हैं।

murmu

वहीं सत्तारूढ़ एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि वह ओडिशा के सभी विधायकों और सांसदों का समर्थन पाने को लेकर आशान्वित हैं क्योंकि वह ओडिशा की मिट्टी बेटी हैं।

झारखंड में पहली आ‍दिवासी राज्यपाल बनीं मुर्मू ने कहा वह टीवी से जब उन्‍हें पता चला कि उनको राष्‍ट्रपति पद के लिए उम्‍मीदवार के तौर पर चुना गया है तो खुशी और आश्‍चर्य हुआ कि उन्हें एनडीए द्वारा शीर्ष पद के लिए नामांकित किया गया था। उन्‍होंने कहा कि मैं हैरान भी हूं और खुश भी।

मुर्मू ने मंगलवार को अपने रायरंगपुर आवास पर संवाददाताओं से कहा ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक आदिवासी महिला के रूप में मैंने शीर्ष पद के लिए उम्मीदवार बनने के बारे में नहीं सोचा था।

उन्होंने कहा कि शीर्ष पद के लिए एक आदिवासी महिला को नामित करने का राजग सरकार का फैसला भाजपा के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे का प्रतिबिंब है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें राज्य में सत्तारूढ़ बीजद का समर्थन मिल सकता है, जिसके पास आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में 2.8 प्रतिशत से अधिक वोट हैं। मुर्मू ने कहा मुझे ओडिशा विधानसभा के सभी सदस्यों और सांसदों से समर्थन मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+