'...राज्यपाल के पास ये अधिकार कैसे, देंगे कानूनी चुनौती', तमिलनाडु के मंत्री की बर्खास्तगी पर CM एमके स्टालिन
वी सेंथिल बालाजी फिलहाल जेल में बंद हैं। ऐसे में तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। राज्यपाल भवन इसकी सूचना जारी की है। जिस पर डीएमके ने तीखा रिएक्शन दिया है।
तमिलनाडु के एमके स्टालिन सरकार में मंत्री रहे डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी को राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया है। जिसको लेकर अब डीएमके नेता राज्यपाल पर निशाना साध रहे हैं। सीएम एमके स्टालिन ने मंत्रिपरिषद से सेंथिल की बर्खास्तगी पर काफी नारजगी जताई। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को किसी मंत्री को बर्खास्त करने का अधिकार कैसे है। उन्होंने कहा कि वे गवर्नर के इस निर्णय को अदालत में कानूनी रूप से चुनौती देंगे।
वी सेंथिल बालाजी कों मंत्रिपरिषद से बर्खास्त किए जाने पर सीएम एमके स्टालिन ने कहा, "राज्यपाल के पास अधिकार नहीं हैं, हम कानूनी रूप से इसका सामना करेंगे।" वहीं DMK नेता सरवनन अन्नादुरई ने कहा सेंथिल के बर्खास्त करने वाले राज्यपाल कौन होते हैं?

सीएम एमके स्टालिन ने कहा, "सेंथिल बालाजी को बर्खास्त करने वाले राज्यपाल कौन होते हैं, क्या उनके पास संवैधानिक अधिकार है? वह सनातन धर्म के अनुसार कार्य कर रहे हैं लेकिन सनातन धर्म हमारे देश का कानून नहीं है। हमारा संविधान हमारी बाइबिल, गीता, कुरान है। हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे संविधान को ठीक से पढ़ें। उनके पास अधिकार नहीं है, वह अपने आकाओं को खुश करने के लिए इस तरीके से काम कर रहे हैं।"
दरअसल, एमके स्टालिन सरकार में मंत्री रहे आरएन रवि पर मनीलॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई की गई थी। वे फिलहाल जेल में बंद हैं। अब तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने मंत्रि परिषद से बर्खास्त कर दिया। इससे पहले राज्यपाल आर एन रवि ने वी सेंथिल बालाजी के विभागों को दूसरे मंत्रियों को बांट दिया था। जिसको लेकर सरकार और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो चुकी है। ये दूसरा मौके पर जब राज्यपाल के निर्णय पर उनको अधिकारों को चुनौती देने की बात कही जा रही है।
बता दें कि 14 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी के विरुद्ध 14 जून को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई की थी। इससे पहले ईडी ने मनीलॉन्ड्रिंग मामले में जांच के तहत द्रमुक के कद्दावर नेता बालाजी से जुड़े परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की थी।












Click it and Unblock the Notifications