सीएम केजरीवाल बोले- घर पर ही ठीक हो सकते हैं कोरोना के 80% मरीज, जारी की गाइडलाइन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में महामारी कोरोना वायरस के 80 प्रतिशत से अधिक सकारात्मक मामलों में कोविड-19 के हल्के या कोई लक्षण नहीं दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा, ऐसे रोगियों के लिए होम क्वारंटाइन की आवश्यकता पर जोर दिया जाना चाहिए। सीएम केजरीवाल ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए अपने ट्विटर पर होम क्वारंटाइन के महत्व पर जोर दिया है।

CM Kejriwal said 80 Percent of corona patients can be cured at home issued guidelines

दिल्ली सरकार द्वारा होम आईसोलेशन के लिए एक दिशा-निर्देश जारी किया गया है जिसको सीएम केजरीवाल ने दूसरे लोगों के साथ भी साझा करने की अपील की है। शुक्रवार को दिल्ली के सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, कोरोना के 80% से अधिक रोगियों में या तो कोई लक्षण नहीं है या बहुत हल्के लक्षण हैं। ऐसे मरीज अपने घर के आराम में ठीक हो सकते हैं। आज के न्यूज पेपरों में हमने अंदर के पन्नों पर होम आईसोलेशन को लेकर एक गाइडलाइन प्रकाशित करवाया है।

सीएम ने लिखा, कृपया इन पन्नों को सुरक्षित रखें और दूसरों के साथ साझा करें। बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के सबसे अधिक 1,106 मामले दर्ज किए गए। मामलों में तेजी से वृद्धि के साथ केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में में संक्रमितों की कुल संख्या 17,386 हो गई है। दिल्ली में वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों में 82 और मौतें होने के बाद आज मरने वालों की संख्या बढ़कर 398 हो गई। अब तक 7,846 लोगों को कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। दूसरी ओर मामलों में भारी उछाल के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लोगों को आश्वस्त करने की कोशिश की, उन्होंने कहा, घबराने की जरूरत नहीं है, दिल्ली में कोविड -19 रोगियों की रिकवरी दर लगभग 50 प्रतिशत है।

Recommended Video

    Corona की चपेट में AIIMS के स्वास्थ्यकर्मी,48 घंटों में डॉक्टर्स-नर्स सहित 50 मामले | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: कोरोना की चपेट में आ रहे हैं AIIMS के स्वास्थ्यकर्मी, 48 घंटों में डॉक्टर्स-नर्स सहित 50 हुए संक्रमित

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+