ग्लूकोज, टॉफी से मेनटेन करेंगे सुगर लेवल, पेट खराब हुआ तो..., तिहाड़ में कैसे रखा जा रहा CM केजरीवाल का ध्यान?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब नीति में मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अदालत ने अब उनकी न्यायिक हिरासत 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। इस बीच ईडी और तिहाड़ जेल प्रशासन को सीएम के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अदालत में उनके (अरविंद केजरीवाल) के सुगर लेवल को चिंता व्यक्त की थी। कोर्ट को उन्होंने बताया कि सीएम सुगर के मरीज हैं और वे अस्वस्थ हैं। सुनीता ने कहा की केजरीवाल का सुगर लेवल अचानक गिर जाता है। ऐसे में अदालत ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को सीएम के स्वास्थ्य की विशेष निगरानी करने को कहा है।

कोर्ट ने जेल अधिकारियों को उनके सुगर लेवल की नियमित रूप से निगरानी करने का आदेश दिया गया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है अगर केजरीवाल का शुगर लेवल अचानक गिर जाए तो उन्हें इसबगोल, ग्लूकोज, टॉफी, केला मुहैया कराया जाए।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ईडी हिरासत के शुरुआती चरण के दौरान उनके खराब स्वास्थ्य और गिरते शुगर लेवल का जिक्र किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री मधुमेह रोगी हैं और अस्वस्थ हैं।
वहीं ईडी सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा कि ईडी अधिकारियों कें मुताबिक जेल में सीएम केजरीवाल के स्वास्थ्य और उनकी आहार की निगरानी के लिए एक टीम नियुक्त की गई है। उनके शुगर लेवल की रोजाना निगरानी की जाती है। उनका स्वास्थ्य अच्छा है। कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए उनसी सीमित पूछताछ की गई। जेल में उनके स्वास्थ्य आवश्यकताओं के लिए जरूरत चीजें उपलब्ध हैं। मेडिकल टीम की सलाह के अनुसार सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए कैंडी दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications