Delhi CM Kejriwal arrested: जानें अब तक किन राज्‍यों के पूर्व मुख्‍यमंत्री जा चुके हैं जेल?

Delhi Cm Arvind Kejriwal Arrest: दिल्‍ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद मंत्री आतिशी ने दावा किया कि केजरीवाल सीएम पद से इस्‍तीफा नहीं देंगे,जेल से ही सरकार चलाएंगे। आइए जानते हैं क्‍या वास्‍तव में ऐसा संभव है? साथ ही जानते हैं कि अब तक किन राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों पर केस चला और कौन गिरफ्तार होकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं?

delhi cm

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन
केजरीवाल से ठीक पहले झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े केस में ईडी ने 31 जनवरी को पूछताछ की थी नौ घंटे की पूछताछ के बाद उसी दिन हेमंत सोरेन ने राजभवन में जाकर राज्‍यपाला को इस्‍तीफा सौंप दिया था।

जिसके बाद ईडी ने उन्‍हें हिरासत में लिया और बाद में कोर्ट ने न्‍यायिक हिरासत में भेजा था। यानी ईडी ने जब हेमंत सोरेन को हिरासत में लिया कि था तब वो भी झारखंड में सीएम की कुर्सी संभाल रहे थे लेकिन जेल जाने के पहले उनको सीएम पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन ने सीएम की कुर्सी संभाली।

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव

ऐसे ही बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी जब बिहार मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे थे तब उन्‍हें मशहूर चारा घोटाले में उन पर केस चला था। ये बात 24 जुलाई 1997 की है जब पटना हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चारा घोटाले में वारंट जारी किया था। इसके दूसरे दिन यानी 25 फरवरी 1997 को लालू यादव ने बिहार सीएम पद से इस्‍तीफा दिया था। इसके बाद 30 जुलाई 1097 को लालू यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद वो सालों जेल में रहे और अभी इस केस में जमानत पर बाहर हैं।

क्‍या जेल में रहते हुए केजरीवाल सीएम की कुर्सी संभाल सकते हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए पढ़ें ये खबर लालू की राह चलेंगे केजरीवाल, पत्नी को सौंपेंगे CM की कुर्सी? और क्या हैं विकल्प

तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता

तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री और एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता को जयललिता के खिलाफ अधिक संपत्ति के केस 1996 में दर्ज किया गया था। 8 साल चली कानूनी प्रक्रिया के बाद बेंगलुरू कोर्ट ने सितंबर 2014 में उन्‍हें चार साल की सजा सुनाई थी और 100 करोड़ का जुर्माना लगाया। गिरफ्तारी से पहले उन्‍हें मुख्‍यमंत्री के पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था।

दिल्‍ली के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह

बता दें ईडी ने शराब नीति से जुड़े मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार किया है। इसी केस में दिल्‍ली के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ईडी की गिरफ्तारी के बाद लंबे समय से तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। उन्‍हें भी ईडी की गिरफ्तारी के बाद डिप्‍टी सीएम पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था।

तेलंगाना के पूर्व सीएम के बेटी के कविता

दिल्‍ली के शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तेलंगाना के पूर्व मुख्‍यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता को ईडी ने पिछले सप्‍ताह अरेस्ट किया था। जिसके बाद ईडी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया था कि ईडी की पूछताछ में तेलंगाना की नेता के कविता ने बयान दिया है कि उन्‍होंने सिसोदिया और केजरीवाल को 100 करोड़ रुपये दिए थे। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए इसे ईडी की केजरीवाल के खिलाफ साजिश करार दिया था।

अब दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल

ईडी के इस खुलासे के तीन दिन बाद अब शराब नीति घोटाला केस में गुरुवार को दो घंटे की पूछताछ के बाद केजरीवाल को ईडी ने उनके सरकारी सीएम आवास से अरेस्‍ट किया है। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और आज रात में ही इस केस में तुरंत सुनवाई की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+