Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उन्नाव केस: कमलनाथ ने की अपील, 'MP आकर रहे पीड़ित परिवार, बेटी की तरह ख्याल रखेंगे'

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने उन्नाव रेप पीड़िता के परिवार से एक बड़ी अपील की है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस को लेकर इन दिनों देश की सियासत गर्माई हुई है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सभी पांच केस यूपी से दिल्ली ट्रांसफर कर दिए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने रेप पीड़िता की सुरक्षा और उसे मुआवजा दिए जाने को लेकर भी अहम निर्देश दिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रेप पीड़िता के चाचा को यूपी की रायबरेली जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जाए। वहीं, रेप पीड़िता को इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट करने के मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस बीच सीएम कमलनाथ ने उन्नाव रेप पीड़िता के परिवार से मध्य प्रदेश में आकर रहने की अपील की है।

'बच्ची का प्रदेश की बेटी की तरह हम ख्याल रखेंगे'

'बच्ची का प्रदेश की बेटी की तरह हम ख्याल रखेंगे'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'उन्नाव दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य। यूपी को असुरक्षित मान छोड़ने का निर्णय ले चुकी पीड़िता की मां व परिजनों से में अपील करता हूं कि वे सभी मध्यप्रदेश आकर बसने का निर्णय लें। हमारी सरकार आपके पूरे परिवार को संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करेगी। बच्ची का हम बेहतर इलाज कराएंगे। उसकी बेहतर शिक्षा से लेकर संपूर्ण दायित्व हम निभाएंगे। किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं होने देंगे। दिल्ली केस ट्रांसफर होने पर आपके दिल्ली आने-जाने की भी पूर्ण व्यवस्था करेंगे। बच्ची का प्रदेश की बेटी की तरह हम ख्याल रखेंगे।'

अस्पताल में पीड़िता की हालत नाजुक

आपको बता दें कि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल उन्नाव रेप पीड़िता का इलाज लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) अस्पताल में चल रहा है। केजीएमयू की ओर से शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे पीड़िता का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। मेडिकल बुलेटिन में अस्पताल की ओर से बताया गया कि 28 जुलाई से आईसीयू में भर्ती पीड़िता और उनके वकील की हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। उन्नाव रेप पीड़िता को अभी भी वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं पीड़िता के वकील बिना वेंटिलेटर के स्वतः सांस ले रहे हैं। उन्हें ट्रैकियोस्टोमी ट्यूब के जरिए आक्सीजन लगी हुई है। पीड़िता की भी गुरुवार को ट्रैकियोस्टोमी की जा चुकी है।

प्रियंका ने बोला योगी सरकार पर हमला

प्रियंका ने बोला योगी सरकार पर हमला

वहीं, इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला। प्रियंका ने अपने ट्वीट में कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का फैसला उप्र में फैले जंगलराज और सरकार की नाकामी पर एक मुहर है। अब जाकर भाजपा ने माना कि उन्होंने एक अपराधी को संरक्षण दे रखा था और उसे पार्टी से निष्कासित कर अपनी गलती को सुधारने के लिए कम से कम एक कदम उठाया। बेपनाह मुसीबतें झेल रही और दर्द से लड़ रही उन्नाव की बेटी को अब इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है। उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकजनों का धन्यवाद।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+