आयुष्मान योजना पर केंद्र को केजरीवाल का जवाब- हमारे पास आप से 10 गुना बड़ी स्कीम है
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार क्लयाण मंत्री हर्षवर्धन को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहले से ही एक अच्छी स्वास्थ्य योजना लागू है। ऐसे में इसे बंद करना और दूसरी योजना को लागू करने से किसी को कोई फायदा नहीं होगा। अगर दिल्ली की पहले से चल रही स्वास्थ्य योजना को बंद किया जाता है और आयुष्मान योजना लागू किया जाता है तो इससे दिल्लीवासियों पर प्रभाव पड़ेगा।

अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि अगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आयुष्मान भारत योजना में कुछ देखते हैं जो दिल्ली की स्वास्थ्य योजना में गायब है तो वह उन्हें बता सकते हैं। इसे दिल्ली की स्वास्थ्य योजना में शामिल कर लिया जाएगा। केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि मुझे आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि दिल्ली में तो आयुष्मान भारत योजना काफी पहले से लागू हो चुकी है। दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना से 10 गुना बड़ी और व्यापक है। दिल्ली सरकार की योजना में से सारी बातें तो हैं ही जो आयुष्मान भारत योजना में है बल्कि दिल्लीवासियों के लिए और भी ढेर सारी सुविधाए हैं।
इसके अलावा केजरीवाल ने आयुष्मान भारत योजना और दिल्ली की स्वास्थ्य योजना की तुलना भी की है। एक तरफ उन्होंने अपनी योजना के बारे में बताया है दूसरी ओर मोदी सरकार की योजना के बारे में आर उसके लाभान्वित होने वाले लोगों के बारे में बताया है। इसके साथ-साथ अरविंद केजरीवाल ने बताया यूपी और हरियाणा दिल्ली से सटे राज्य हैं, यहां केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना लागू है फिर भी हर रोज दोनों राज्यों से लाखों मरीज दिल्ली सरकार के अस्पतालों में इलाज करवाने आते हैं। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार हम दोनों का मकसद तो एक ही है, देश के हर नागरिक को अच्छा और सस्ता इलाज मिले, चाहे किसी भी योजना में मिले। आज दिल्ली के हर नागरिक को बेहतरीन इलाज फ्री में हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications