पंजाब के सीएम ने पूछा- 'आखिर क्यों किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही हरियाणा सरकार'?

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में मोदी सरकार तीन कृषि विधेयक लेकर आई थी। जिसको लेकर संसद से सड़क तक जमकर हंगामा हुआ, हालांकि राष्ट्रपति ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए। जिसके बाद तीनों विधेयकों ने कानून का रूप ले लिया। जिसके विरोध में पंजाब-हरियाणा के किसानों ने फिर से मोर्चा खोल दिया है। साथ ही गुरुवार को दिल्ली कूच किया। इस दौरान जगह-जगह उनकी पुलिस से झड़प हुई। अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा और मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

haryana

Recommended Video

    Farmers Protest : Farms Bill के विरोध में किसानों का हल्लाबोल,पथराव और लाठीचार्ज | वनइंडिया हिंदी

    सीएम अमरिंदर ने कहा कि किसान केंद्र सरकार की ओर से लाए बिलों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। आप अपनी राजधानी में जाने से किसी को रोक नहीं सकते हैं, लोग वहां जाकर अपने विचार व्यक्त करना चाहते हैं। आप उन्हें क्यों रोक रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि किसानों को रोकना इस देश की संवैधानिक भावना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है। मुझे लगता है कि हरियाणा सरकार को उन्हें जाने की अनुमति देनी चाहिए थी और केंद्र सरकार को अपनी बात रखने के लिए उन्हें बैठने के लिए जगह देनी चाहिए।

    वहीं हरियाणा के कुछ जगहों पर किसानों को रोकने के लिए बैरिकेटिंग लगाई गई थी, जिसको किसानों ने तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस को किसानों पर पानी की बैछार करनी पड़ी, साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे। जिस पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसान शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए दिल्ली जा रहे थे। अगर आप उन्हें जबरन रोकने की कोशिश करेंगे, तो हर प्रतिक्रिया की प्रतिक्रिया होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+