सीएम अमरिंदर की पीएम मोदी से पूछा- कोरोना वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार फंड देगी या नहीं?

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने से पहले ही राज्यों के बीच होड़ शुरू हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि कोविड-19 वैक्सीन के वितरण में पंजाब को पहले प्राथमिकता दी जाए। इस बीच सीएम अमरिंदर सिंह ने पत्र में यह भी पूछा है कि केंद्र सरकार स्पष्ट करे कि वह कोरोना वैक्सीन के लिए राज्यों को फंड देगी या नहीं। खास बात है कि पंजाब के सीएम ने पीएम मोदी को वैक्सीन के लिए उस समय चिट्ठी लिखी है जब किसान आंदोलन के चलते सियासत गरमाई हुई है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

CM Amarinder Asked to PM Modi Whether the central government will fund the covid19 vaccine

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम नहीं हो रहा है, इस बीच कई विशेषज्ञों ने भी दावा किया है कि सर्दियों में भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आ सकती है। ऐसे में देश को बेसब्री से कोरोना वैक्सीन का इंतजार है। देश में ऐसी कई वैक्सीन हैं जो ट्रायल के अंतिम चरण में हैं, उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कुछ वैक्सीन को आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है। 4 दिसंबर को पीएम मोदी ने भी कोरोना वायरस वैक्सीन पर आगे की रणतीनि तैयार करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष के नेताओं से वैक्सीन वितरण पर भी मंथन किया।

यह भी पढ़ें: रूस और ब्रिटेन की वैक्सीन के टीकाकरण पर दुनियाभर की नजर, इन देशों में वैक्सीनेशन की कहानी है अलग-अलग

वैक्सीन वितरण को लेकर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने सबसे पहले पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की है कि वैक्सीन के पहले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारी, आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और नगरपालिका श्रमिकों को भी शामिल किया जाए। इसके अलावा वैक्सीन वितरण के मामले में पंजाब को प्राथमिकता दी जाए। बता दें कि रविवार को पंजाब में 802 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, अब तक राज्य में कुल 1 लाख 56 हजार 226 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में महामारी से 4915 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+