तो किसी की जान से बड़ा है अखिलेश के लिए अंधविश्वास?

लखनऊ। इन दिनों दादरी कांड ने देश की राजनीति में भुचाल पैदा कर दिया है, अखलाख की मौत को अब राजनीति का जामा पहनाया जा रहा है लेकिन यूपी के सीएम अखिलेश यादव अखलाख के परिवार वालों के आंसू पोंछने दादरी नहीं गये हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक अखिलेश यादव के नोएडा नहीं पहुंचने के पीछे एक अंधविश्वास है, ऐसा माना जाता है कि अगर यूपी का सीएम नोएडा जाता है तो अगले चुनाव में हार जाता है।

इसलिए अब सवाल यह उठता है कि क्या सीएम बाबू के लिए किसी की जान से बड़ा उनका यह अंधविश्वास है। आपको बता दें कि सीएम अखिलेश यादव तो दादरी नहीं पहुंचे हैं लेकिन अखलाख के घरवाले अब से थो़ड़ी देर पहले सीएम अखिलेश यादव से लखनऊ में मिले हैं।

मालूम हो कि शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने मृतक अखलाक के परिजनों से मुलाकात की थी। इससे पहले ओवैसी ने भी परिवार वालों से मिलकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

एक अफवाह ने ली अखलाख की जान

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के दादरी में बिसरा गांव के निवासी अखलाक (50) को सोमवार रात घर से बाहर खींच कर पीट-पीट कर मार डाला गया था। वजह सिर्फ इस बात की अफवाह थी कि अखलाक ने गोहत्या की थी और उसका मांस खाया था। परिवार ने कहा है कि वे बकरे का मांस खाते हैं लेकिन भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी और अखलाख को मौत के घाट उतार दिया, इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+