Cyclone Fani:भारत के बाद बांग्लादेश में मचाई तबाही, 14 की मौत
Recommended Video
Cyclone Fani: तूफान Fani ने Odisha के बाद अब Bengal में मचाया हड़कंप | वनइंडिया हिंदी
कोलकाता। ओडिशा में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान फानी (Cyclone Fani) पश्चिम बंगाल (West Bengal) पहुंच गया । शनिवार तड़के फानी खड़गपुर को पार करके पश्चिम बंगाल से टकराया। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल से टकराने के कुछ समय बाद चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ जाएगा। बंगाल में दस्तक देने से पहले फानी ने ओडिशा के पुरी और भुवनेश्वर समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। कई इमारतें ढह गईं और चारों तरफ पानी भर गया। फानी के कारण ओडिशा में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि 160 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ओडिशा में तबाही मचाने के बाद अब तूफान पश्चिम बंगाल पहुंच गया है।

पढ़ें, पल-पल की अपडेट
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications