दिल्ली एनसीआर में छाए हल्के बादल, शाम को हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते ऐसा होने की संभावना है। साथ ही दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। दिन के समय में पारा चढ़ सकता है लेकिन रात को पारा गिरने की संभावना है। हालांकि शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान साधारण से ज्यादा था। हालांकि इसके पीछे स्थानीय कारणों को जिम्मेदार माना जा रहा है। 9 मार्च को दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

 clouds in delhi ncr, it may rain in evening

खबर है कि अगले सप्ताह के मौसम का मिजाज ठंडा रहने के बाद पारा धीरे धीरे चढ़ना शुरू हो जाएगा। यानी दिल्ली एनसीआर वालों को अब पंखे की मदद लेनी पड़ेगी। इस बीच डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में ये बदलाव बीमारियों का कारण बनेगा। ऐसे में लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का खतरा भी बढ़ा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स में दिल्ली का आरके आश्रम सबसे प्रदूषित रहा। हालांकि गाजियाबाद नोएडा में प्रदूषण के स्तर में गिरावट दिखी लेकिन गुड़गांव और फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर 300 के पार था।

बता दें कि इस साल दिल्ली एनसीआर में मौसम ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। पहली बार एनसीआर में इस कदर ओले गिरे की सड़कें किसी पहाड़ी इलाके सी सफेद हो गईं और लोग तस्वीरें लेने लगे।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरू में गर्मी शुरु होते ही पारा चढा, गुरुवार को तापमान 37 डिग्री पहुंचा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+