बेंगलुरू में गर्मी शुरु होते ही पारा चढा, गुरुवार को तापमान 37 डिग्री पहुंचा

नई दिल्ली: मार्च का महीना शुरू होते ही देश में गर्मी का सीजन शुरू हो जाता है। इस साल पूरे देश में लोगों ने ठंड को परेशान किया। बेंगलुरू के मौसम ने मार्च के पहले हफ्ते में ही करवट बदली है। गुरुवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया। बेंगलुरू में 7 मार्च को तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। बेंगलुरू में साल 1996 में 37.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं साल 2017 में ये 37.2 डिग्री था। पिछले साल इसमें रिकॉर्ड कमी दर्ज गई थी। 2018 को 34.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

temperature cross of 37°C in bengaluru on Thursday

सामान्यत: पूर्व की और चलने वाली हवाओं की वजह से तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है, जो दक्षिणी प्रायद्वीप में बादल गठन करने वाली हवाओं को प्रभावित करती है। इस बार पूर्व की तरफ चलने वाली हवाएं गायब हैं। भारतीय मौसम विभाग बेंगलुरु की प्रभारी गीता अग्निहोत्री ने ये जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले हफ्ते में अधिकतर जगहों पर तापमान 35 और 36 डिग्री के बीच रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने फरवरी के आखिरी हफ्ते में जानकारी दी थी कि इस साल आने वाले महीनों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

फरवरी में रिकॉर्ड तापमान दर्ज

यहां तक कि फरवरी के महीने में भी कुछ दिनों में रिकॉर्ड अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान पर कहा कि ये इस पर निर्भर करेगा कि पूर्व की ओर से आने वाली लहरें किस तरह का व्यवहार करती हैं। कहा जाता है कि जब तक कि लहरें प्रायद्वीप की ओर नहीं बढ़ जाती तब तक तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ लोगों तापमान बढ़ने की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। माल्लेश्वरम के निवासी गुरुराज होसमानी का कहना है कि इसमें घर बाहर निकलना कठिन हो रहा है। मार्च की शुरुआत ही हुई है और मैं छाता लेकर बाहर निकल रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+