उत्तराखंड: पौड़ी में फटा बादल, हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी में शनिवार को बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि पौड़ी के मरचुला गांव में शाम सात बजे बादल फटा, जिसके बाद एक भारी पत्थर लुढ़कता हुआ एक घर पर अचानक गिरा, जिसकी वजह से उसमें रह रहे 7 लोगों की मौके पर ही जीवन लीला समाप्त हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
बादल फटने के कारण गांव का जीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है, कई घर तबाह हो गये हैं। हालांकि प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, लेकिन जलस्तर काफी होने के कारण स्थिति को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बादल फटने की घटना के कारण पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरूद्ध हो गया है, प्रशासन ने यातायात की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया है।













Click it and Unblock the Notifications