VIDEO: पिथौरागढ़ में बादल फटा, देखते ही देखते जलमग्न हुआ इलाका, लोगों में खौफ
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी बारिश के बाद बादल फटने की खबर है। बादल फटने से सेराघाट हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का डैम क्षतिग्रस्त गया और शहर में तेजी से पानी घुस गया, देखते ही देखते पूरा इलाका जलमग्न हो गया। उत्तराखंड के मुनस्यारी में बादल फटने के कारण आस-पास के इलाकों में दुकानों में पानी घुस गया और लाखों का सामान बर्बाद हो गया।

पिथौरागढ़ में बादल फटने से सेराघाट हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के डैम को नुकसान पहुंचा है। इस कारण लोगों में डर का माहौल है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन ने भी लोगों को सलाह दी है कि वो सावधान रहें। वहीं, भारी बारिश के कारण शारदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
उत्तराखंड में मॉनसून के कारण भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है।
ये भी पढ़ें: यूपी के इन शहरों में आज आ सकता है भयंकर तूफान, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया


Click it and Unblock the Notifications
