Clone Robotics News: तो क्या मानव का भविष्य यहाँ है! ह्यूमन बॉडी सा दिखने वाला ये रोबोट कितना खतरनाक?
Clone Robotics News: क्लोन रोबोटिक्स ने अभी-अभी एक ऐसे ह्यूमन रोबोट को तैयार किया है जो लोगों को डरा रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका और पोलैंड से संचालित इस स्टार्टअप कंपनी ने एक ऐसा एंड्रॉइड बनाया है जिसे प्रोटोक्लोन वी1 (Protoclone V1) कहा जा रहा है।
इस एंड्रॉइड को फेसलेस और बिल्कुल ह्यूमन बॉडी की तरह सटीक बनाया गया है। इसमें 200 डिग्री से अधिक की स्वतंत्रता, 1,000 मायोफाइबर और 500 सेंसर हैं।क्लोन के को-फाउंडर धनुष राधाकृष्ण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रोटोक्लोन से इंट्रोड्यूस करते हुए लिखा "यह एंड्रॉइड युग के लिए ग्राउंड जीरो है"।

40 सेकेंड के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
क्लोन ने 40 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक वर्कशॉप में इस प्रोटोक्लोन को डायनेमिक मूवमेंट करते हुए देखा गया है। उसका चेहरा, काले कलर के रिफ्लैक्टिव मास्क से उसके चेहरे को ढँक गया है। राधाकृष्ण ने बताया कि जनवरी 2025 के मिड में शेयर किए गए इस क्लिप को महज कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा।
OpenAI- बैक्ड स्टार्टअप 1X टेक्नोलॉजीज के प्रमुख डार स्लीपर ने कहा कि ये डिजाइन इससे ज्यादा डरावना नहीं हो सकता था। वहीं एक अन्य ने कहा कि,"यह नाईट मेयर जैसा है।"
Protoclone, the world's first bipedal, musculoskeletal android. pic.twitter.com/oIV1yaMSyE
— Clone (@clonerobotics) February 19, 2025
यह प्रोजेक्ट प्रोटोटाइप न्यूमेटिक्स द्वारा संचालित है,लेकिन कंपनी इसमे और डेवलपमेंट करने के लिए हाइड्रोलिक्स स्विच करने की योजना बना रही है। जिससे इस डिजाइन में कंकाल,मांसपेशियों,वैस्कुलर और नर्वस फंक्शन जैसे सिंथेटिक ऑर्गन लगाया जा सके।
दुनिया का पहला बाइपेडल रोबोट
क्लोन रोबोट को दुनिया का पहला बाइपेडल मस्कुलोस्केलेटल एंड्रॉइड कहा जा रहा है जो एक बहस का विषय है। ऐसा इसलिए क्योंकि टोक्यो विश्वविद्यालय के जेएसके लैब द्वारा 2017 में विकसित केंगोरो को व्यापक रूप से दुनिया के पहले मस्कुलोस्केलेटल ह्यूमनॉइड के रूप में मान्यता प्राप्त है।












Click it and Unblock the Notifications