नूपुर शर्मा, उपदेश राणा की हत्या की साजिश रच रहा मौलवी गिरफ्तार, पाकिस्तान से मंगा रहा था हथियार
पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 27 वर्षीय मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूरत क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलवी को सूरत के कठौर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी मौलवी मोहम्मद शोहेल उर्फ मौलवी अबूबकर टीमोल ने हिंदूवादी और भाजपा नेताओं को जान से मारने की धमकी देने और उन्हें धमकाने का षड़यंत्र रचा था। जिसके बाद सूरत क्राइम ब्रांच ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी मौलवी पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा, भाजपा विधायक टी राजा सिंह, हिंदूवादी नेता उपदेश राणा को जान से मारने की साजिश रच रहा था। मौलवी के फोन में हुई चैट से कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आया है।
आरोपी मौलवी पाकिस्तान, नेपाल सहित कई देशों के कट्टरपंथियों के साथ संपर्क में था। उसके मोबाइल फोन की चैट में यह बात सामने आई है कि मौलवी ने हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा को जान से मारने के लिए एक करोड़ रुपए की सुपारी दी, यही नहीं चैट में उसने पाकिस्तान से हथियार भी मांगा है।
उपदेश राणा को पाकिस्तान, नेपाल और अन्य देशों के कट्टरपंथी व्हाट्सएप चैट ग्रुप में जोड़ा गया और उसे भी कमलेश तिवारी की तरह जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोप है कि हट्टे-कट्टे मौलवी मौलवी अबूबकर ने पिछले कुछ समय से ना सिर्फ पाकिस्तान से हथियार हासिल करने की कोशिश कर रहा था बल्कि एक करोड़ रुपए की सुपारी भी देने को तैयार था। सूरत के कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि सूरत सिटी क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि यह शख्स देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है।
उसपर नजर रखी जा रही थी। जिसके बाद आरोपी को सूरत के चौक बाजार चौराहे पर हिरासत में लिया गया और उसके फोन को जब्त कर लिया गया। वह पाकिस्तान और नेपाल में लोगों से चैट कर रहा था। इन लोगों की हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपदेश राणा को मारने की योजना थी।
आरोपी अबूबकर सूरत ग्रामीण के कामरेज इलाके में स्थित कठौर गांव का रहने वाला है और वह एक धागा बनाने वाली कंपनी में काम करता है। वह मुस्लिम बच्चों को धर्म की भी शिक्षा देता है, जिसकी वजह से लोग उसे मौलवी कहते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications