अभिजीत दीपके की हिरासत के बीच परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! क्या दादी के अंतिम संस्कार हो पाएंगे शामिल?
Abhijit Dipke Grandmother Passes Away: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक तरफ दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है, तो दूसरी तरफ उनके घर से एक दुखद खबर सामने आई है। परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य के निधन के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। रिश्तेदार और परिवार के लोग अंतिम विदाई की तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में अभिजीत अपने परिवार के साथ मौजूद नहीं हैं।
वह इस समय दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या उन्हें परिवार के पास लौटने की अनुमति मिलेगी या फिर वह अपने बेहद करीबी सदस्य को आखिरी विदाई भी नहीं दे पाएंगे।

85 साल की उम्र में दादी का निधन
CJP नेता अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का आज 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्य और करीबी लोग इस दुख की घड़ी में एक-दूसरे का सहारा बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दीपके के पिता भगवान दीपके और मां अनीता निधन की सूचना मिलने के बाद हिंगोली के लिए रवाना हो गए हैं।
परिवार के घर के आसपास पुलिस तैनात
सावित्रीबाई के निधन के बाद परिवार के घर के आसपास पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती किस वजह से की गई है, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
इसी बीच अभिजीत दीपके की दिल्ली में हिरासत को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। परिवार के बाकी सदस्य हिंगोली पहुंच रहे हैं, लेकिन अभिजीत अभी दिल्ली में हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही हिरासत में लिए गए
दरअसल, अभिजीत दीपके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने कथित चुनावी घोटाले का मुद्दा उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की थी। इसी मांग को लेकर उन्होंने दिल्ली में आंदोलन करने का ऐलान किया था। अभिजीत सुबह मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
इसके बाद से वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। उनके खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाएगी या उन्हें कब छोड़ा जाएगा, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
क्या दादी को आखिरी विदाई दे पाएंगे अभिजीत?
दादी के निधन के बाद अब अभिजीत दीपके के अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
उनका पैतृक गांव महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में है, जहां सावित्रीबाई का निधन हुआ है। ऐसे में परिवार के पास पहुंचने के लिए अभिजीत को दिल्ली से महाराष्ट्र लौटना होगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि दिल्ली पुलिस उन्हें रिहा करेगी या परिवार में हुए निधन को देखते हुए जाने की अनुमति देगी।
रिहाई को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं
अभिजीत दीपके की रिहाई को लेकर फिलहाल कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि परिवार की ओर से उनकी रिहाई या अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोई औपचारिक अनुरोध किया गया है या नहीं।
एक तरफ परिवार सावित्रीबाई शंकर दीपके के निधन से दुखी है, वहीं दूसरी तरफ अभिजीत की गैरमौजूदगी ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी है। अब उनकी रिहाई या महाराष्ट्र लौटने को लेकर पुलिस की ओर से आने वाली जानकारी का इंतजार है।
ये भी पढ़ें:


Click it and Unblock the Notifications
