CJP प्रोटेस्ट में अपराधियों का डेरा? FRS कैमरों ने की 400 लोगों की पहचान, हिंसा से तार जोड़ने में जुटी पुलिस

CJP Protest Delhi Police FRS Update: जंतर-मंतर पर चल रहे CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस की फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) तकनीक चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार, 20 से 24 जुलाई के बीच प्रदर्शन स्थल और सेंट्रल दिल्ली के आसपास करीब 400 ऐसे लोगों की पहचान की गई, जिनका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन लोगों का 20 जुलाई को नई दिल्ली जिले में हुई हिंसा, तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं से कोई संबंध था या नहीं।

जांच एजेंसियां FRS से मिले इनपुट के साथ CCTV फुटेज, सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो और तस्वीरों की भी जांच कर रही हैं। हालांकि, अभी तक इन सभी लोगों के हिंसा में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, FRS की मदद से जिन लोगों की पहचान हुई है, उनमें साहिल, यश, साहिल सैफी और रूबल जैसे नाम शामिल हैं। पुलिस अब इनकी गतिविधियों और प्रदर्शन स्थल के आसपास आवाजाही की जानकारी जुटा रही है।

CJP Protest Delhi Police FRS Update

ये भी पढ़ें: DU के कॉलेजों ने किया शिक्षा मंत्री का समर्थन! स्टूडेंट्स के लिए जारी की एडवाइजरी, भड़का DTF

20 जुलाई की हिंसा से कनेक्शन की जांच

पुलिस की जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि इन लोगों की जंतर-मंतर पर मौजूदगी और 20 जुलाई की हिंसा के बीच कोई सीधा संबंध था या नहीं। उस दिन प्रदर्शन के दौरान नई दिल्ली जिले में कई जगहों पर झड़प, तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई थीं। जांच एजेंसियों ने CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो व तस्वीरों के आधार पर भी कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान की है। अब तकनीकी और डिजिटल सबूतों को मिलाकर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

कैसे काम करता है दिल्ली पुलिस का FRS?

फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम निगरानी कैमरों में रिकॉर्ड हुए चेहरों का पुलिस के डेटाबेस में मौजूद जानकारी से मिलान करता है। दिल्ली पुलिस बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों और संवेदनशील इलाकों में इस तकनीक का इस्तेमाल करती रही है। इसका उद्देश्य वांछित और आदतन अपराधियों की पहचान में पुलिस की मदद करना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भी इसी तकनीक के जरिए 20 से 24 जुलाई के बीच ऐसे लोगों की पहचान की गई, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। पुलिस अब इन सभी इनपुट की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Delhi Metro Update: नई दिल्ली स्टेशन भी हुआ बंद, CJP प्रदर्शन के बीच 18 स्टेशनों पर सेवाएं ठप, देख लें अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+