चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने की सिफारिश, अगले CJI बनाए जाएं जस्टिस बोबडे

Recommended Video

    Supreme Court के नए Chief Justice हो सकते हैं Justice Sharad Arvind Bobde | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने जस्टिस शरद अरविंद बोबडे को अगला सीजेआई बनाने की केंद्र सरकार से सिफारिश की है। परंपरा के मुताबिक, वर्तमान मुख्य न्यायाधीश ही अगले सीजेआई ने नाम की सिफारिश करते हैं। सीजेआई रंजन गोगोई का कार्यकाल 17 नवंबर 2019 को खत्म हो रहा है।

    cji ranjan gogoi recommended name of justice sa bobde for next chief justice of india

    बता दें, सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साल 1656 में जन्मे एसए बोबडे ने बीए एलएलबी की पढ़ाई नागपुर से की है, वर्ष 1978 में वह बार काउंसिल के सदस्य बने और बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में प्रैक्टिस की। एसए बोबडे को साल 2010 में बॉम्बे हाईकार्ट का अतिरिक्त जज बनाया गया। साल 2012 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य जज और साल 2013 में वह सुप्रीम कोर्ट के जज बने।

    उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर नए चीफ जस्टिस के लिए न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे का नाम प्रस्तावित किया। रंजन गोगोई ने भारत के 46वें चीफ जस्टिस के रूप में 3 अक्टूबर 2018 को शपथ लिया था। बता दें CJI गोगोई अयोध्या मामले की सुनवाई कर रहें हैं। मामले की सुनवाई पूरी हो गई है और 7 नवंबर तक फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

    चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की सिफारिश पर अगर जस्टिस बोबेडे के नाम पर सहमति बन जाती है तो वह देश के 47वें मुख्य न्यायाधीश होंगे, और वह शुक्रवार को ही पद की शपथ ग्रहण करेंगे। बताया जाता है कि, जस्टिस बोबडे 23 अप्रैल 2021 तक मुख्य न्यायाधीश को तौर पर कार्य करेंगे। बता दें, जस्टिस बोबेडे चीफ जस्टिस गोगोई के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच में भी शामिल थे। वर्तमान के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+