CJI चंद्रचूड़ की फिटनेस का राज! 'Cheat Days' पर क्या खाना पसंद है?
CJI DY Chandrachud Life Style and Daily Routine: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ अपने ऐतिहासिक फैसलों की वजह से इन दिनों सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन, जब हम उनकी लाइफ स्टाइल और खानपान को देखें तो उससे भी लोगों को काफी कुछ सीखने को मिल सकता है। वो बहुत ही सात्विक भोजन पसंद करते हैं, लेकिन आम लोगों की तरह इनकी दिनचर्या में भी 'चीट डेज' आते रहते हैं।
हाल ही में सीजेआई चंद्रचूड़ ने एनडीटीवी को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनका व्यक्तित्व उससे पूरी तरह से अलग नजर आया है, जो भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में उनके फैसलों में दिखाई देता है। वे बहुत ही विनम्र और खुशमिजाज इंसान हैं। उनके जीवन की कई बातें से कोई भी आम भारतीय खुद को कनेक्ट कर सकता है।

सीजेआई चंद्रचूड़ की फिटनेस का राज!
सीजेआई चंद्रचूड़ ने बताया है कि उनकी दिनचर्या रोजाना सुबह 3.30 बजे से शुरू हो जाती है। दिन में आठ-आठ, नौ-नौ घंटे महत्वपूर्ण संवैधानिक और कानूनी विषयों से उलझने के बावजूद वे जितने फिट रहते हैं, वह किसी के लिए मिसाल से कम नहीं है।
योग और बेसिक आयुर्वेदिक लाइफ स्टाइल का पालन करते हैं
उनके मुताबिक वे 20-25 साल से योग कर रहे हैं। सुबह के समय उठने से चिंतन-मनन करने में आसानी रहती है। जस्टिस चंद्रचूड़ का कहना है कि उनकी पत्नी कल्पना चंद्रचूड़ उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। इनका खानपान पूरी तरह से बेसिक आयुर्वेदिक लाइफ स्टाइल वीगन पर आधारित है।
मतलब, देश के चीफ जस्टिस का खानपान पूरी तरह से शाकाहारी है, जिसमें वनस्पति पर आधारित चीजों को ही प्राथमिकता रहती है। सीजेआई कहते हैं कि आप क्या खाते-पीते हैं, उससे शरीर और मन पर बहुत असर पड़ता है। उन्हें लगता है कि मानसिक और शारीरिक फिटनेस अंदर से ही पैदा की जाती है।
जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं सीजेआई
भारत के प्रधान न्यायाधीश का कहना है कि उनके जीवन में भी उसी तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, जैसा कि किसी के भी जीवन में आता और यह पूरा चक्र चलता है। लेकिन, उनकी सोच सकारात्मकता और उम्मीदों पर ही टिकी रहती है। सीजेआई मानते हैं कि जीवन में जब भी कोई चुनौती आती है तो उसका कोई कारण और मतलब होता है।
25 साल से सोमवार का व्रत रखता हूं- सीजेआई
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने बताया कि हालांकि महाराष्ट्र में साबूदाना की खिचड़ी बहुत ही प्रचलित है, लेकिन वे व्रत में ज्यादातर राम दाना खाते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं पिछले 25 साल से सोमवार का व्रत रखता हूं...महाराष्ट्र में खासतौर पर राम दाना जरूर लेते हैं...मराठी में हम इसे लाया कहते हैं....अंग्रेजी में इसे ऐमरैंथ (Amaranth) कहते हैं....बहुत हल्का Cereal है...जो फूंक दें तो...लेकिन ये बहुत ही हेल्दी है।'
मेरा कभी-कभी चीट डे भी हो जाता है- सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़
सीजेआई चंद्रचूड़ ने अपने जीवन की एक खास पहलू को भी उजागर किया है। उन्होंने पहले बताया कि किस तरह से वह बहुत ही संतुलित दिनचर्या का पालन करते हैं। लेकिन, साथ ही साथ उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे कभी-कभी हर किसी इंसान की तरह खानपान में रुटीन से हटकर पसंदीदा चीज भी खा लेते हैं।
'चीट डे' में क्या खाना पसंद है?
उन्होंने कहा, 'मेरा कभी-कभी चीट डे भी हो जाता है....जब बहुत ही सख्त डाइट का पालन नहीं करता हूं....मुझे लगता है कि जितना आप अपने मन को नियंत्रण में रखेंगे....उतनी ही आपकी समस्याओं का समाधान होगा।' (सवाल) चीट डे पर क्या पसंद है सर आपको.....(जोरदार हंसी के साथ) 'आइसक्रीम....।'












Click it and Unblock the Notifications