त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने दिया 'अजीब ज्ञान', कहा- मैकेनिकल नहीं, सिविल इंजीनियर्स को बनना चाहिए IAS

इससे पहले डायना हेडन पर बयान देकर बिप्लब देव सुर्खियों में आए थे

नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने एक बार फिर से अजीबोगरीब बयान दिया है। बिप्लब देब ने कहा है कि मैकेनिकल इंजीनियर्स को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि सिविल इंजीनियर सिविल सेना में जा सकते हैं। अगरतला में सिविल सर्विस डे के मौके पर सिविल सेवा परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए कहा कि मैकेनिकल इंजीनियर्स को सिविल सेवाएं नहीं चुनना चाहिए लेकिन सिविल इंजीनियर्स को सिविल सेवा परीक्षाएं चुनना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले आर्टस पढ़ने वाले छात्र अमूमन सिविल सेवा परीक्षा में बैठते थे अब डॉक्टर्स और इंजीनियर्स भी इसके लिए आवेदन करते हैं। बिप्लब देब ने कहा कि सिविल इंजीनियर्स के पास समाज के बेहतर निर्माण का ज्ञान होता है।

डायना हेडन पर बयान देकर बिप्लब देव सुर्खियों में आए थे

डायना हेडन पर बयान देकर बिप्लब देव सुर्खियों में आए थे

इससे पहले डायना हेडन पर बयान देकर बिप्लब देव सुर्खियों में आए थे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने कहा था कि आज महिलाएं खूबसूरती के लिए ब्यूटी पार्लर पर निर्भर हैं, जबकि भारतीय महिलायें ऐसा नहीं करती थी। उन्होंने कहा '1997 में मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं डायना हेडन इस काबिल नहीं थीं, क्या आपको लगता है, वो इस ख़िताब के काबिल थीं?' बिप्लव देव ने कहा कि सौंदर्य प्रतियोगिताओं के आयोजक अंतर्राष्ट्रीय मार्केटिंग माफिया पहले लड़कियों को भर्ती करते हैं और इसके बाद उनको रैंप पर चलवाते हैं। यहां पहले से तय कर लिया जाता है कि किसको अवॉर्ड देना है।

डायना हेडन ने दिया जवाब

डायना हेडन ने दिया जवाब

सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर सवाल खड़ा करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव के पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन को इस किताब के लायक ना बताने पर हेडन ने उन्हें कड़ा जवाब दिया है। डायना ने बिप्लब को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीएम के पद की एक गरिमा होती है कम से कम उसका ख्याल रखिए। उन्होंने कहा कि सांवले रंग से क्या उनको शर्म आती है और अगर ऐसा है भी तो वो गलत हैं क्योंकि सांवला रंग तो हम भारतीयों का गर्व है।

'महाभारत काल में भी इंटरनेट और सैटेलाइट की सुविधा उपलब्ध थी'

'महाभारत काल में भी इंटरनेट और सैटेलाइट की सुविधा उपलब्ध थी'

थोड़े दिनो पहले बिप्लब देब इंटरनेट पर दिए गए बयान को लेकर सुर्खियों में रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि भारत की संस्कृति बहुत महान है और 99 फीसदी भारत के लोग इस बात पर भरोसा करते हैं कि भारत और इसकी संस्कृति बहुत महान है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिप्लब ने कहा था कि महाभारत काल में भी इंटरनेट और सैटेलाइट की सुविधा उपलब्ध थी। अन्यथा कैसे संजय धृतराष्ट्र को महाभारत का आंखों देखा हाल सुना सकते थे। इससे साबित होता है कि उस वक्त भी इंटरनेट और सैटेलाइट की सुविधा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+