नागरिकता कानून के खिलाफ यूपी भवन के सामने प्रदर्शन, 50 से ज्यादा हिरासत में, लोक कल्याण मार्ग मेट्रो के गेट बंद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश भवन के सामने शुक्रवार को छात्र और कई संगठनों के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध के लिए ये लोग यहां जुटे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। यहां मेट्रो नहीं रुक रही है।

Recommended Video

    Citizenship Act के खिलाफ UP Bhawan के सामने प्रदर्शन | वनइंडिया हिंदी
    Citizenship Act protest Delhi Lok Kalyan Marg metro gate closed

    नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर बीते हफ्ते गिरफ्तार कर जेल भेजे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को रिहा कराने के मांग को लेकर जोरबाग से भीम आर्मी के कार्यकर्ता मार्च निकाल रहे हैं। मार्च पीएम हाउस तक जाना था, लेकिन पुलिस ने मार्च को बढ़ने नहीं दिया है। पुलिस ने बताया है कि जोरबाग में हालात सामान्य हैं।

    वहीं दिल्ली के शाहीन बाग, जाकिरनगर और जामा मस्जिद पर भी नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। जुमा की नमाज के बाद सैकड़ों लोग जामा मस्जिद के बार जमा हो गए। कांग्रेस नेता अलका लांबा भी यहां पहुंची हैं।

    नागरिकता संशोधन कानून इसी महीने में संसद से पास हुआ है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। बिल में मुसलमानों को शामिल नहीं किया गया है।

    नागरिकता कानून का कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन विरोध कर रहे हैं। देशभर के बड़े विश्वविद्यालयों के छात्र भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। दिल्ली के जामिया में लगातार छात्र प्रदर्शन कर रहे है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक में इस कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+